देश की खबरें | प्रधानमंत्री के लद्दाख दौरे पर नड्डा ने कहा : सही नेतृत्व कार्यपथ पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और चीन की सेनाओं में जारी गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शुक्रवार के लद्दाख दौरे की भाजपा नेताओं ने प्रशंसा की। पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि ‘‘उनके शब्द 130 करोड़ भारतीयों की भावनाओं के शब्द हैं और हमारे सशस्त्र बलों के मनोबल को बढ़ावा मिलेगा।’’

नयी दिल्ली, तीन जुलाई भारत और चीन की सेनाओं में जारी गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शुक्रवार के लद्दाख दौरे की भाजपा नेताओं ने प्रशंसा की। पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि ‘‘उनके शब्द 130 करोड़ भारतीयों की भावनाओं के शब्द हैं और हमारे सशस्त्र बलों के मनोबल को बढ़ावा मिलेगा।’’

लद्दाख के निमू में मोदी द्वारा सैनिकों को संबोधित करने के बाद नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘वीर भोग्या वसुंधरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शब्द 130 करोड़ भारतीयों की भावनाओं के शब्द हैं और इनसे हमारे सशस्त्र बलों का मनोबल काफी बढ़ेगा। सही नेतृत्व काम पर है।’’

यह भी पढ़े | पीएम मोदी की यात्रा निश्चित रूप से हमारी सेना के जवानों को प्रेरित करेगी: अधीर रंजन चौधरी : 3 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वीर भोग्या वसुंधरा का मतलब है कि बहादुर ही पृथ्वी पर राज करते हैं।

प्रधानमंत्री के दौरे की प्रशंसा करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इससे हमारे बहादुर सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा।

यह भी पढ़े | केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 जुलाई तक रोक.

ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर भारत और चीन की सेना के बीच जारी गतिरोध के मद्देनजर मोदी ने लद्दाख का दौरा किया।

पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी लद्दाख के अग्रिम क्षेत्र में सेना, वायुसेना और आईटीबीपी के हमारे वीर और साहसी सैनिकों के साथ हैं।’’

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘आदरणीय प्रधानमंत्री के इस दौरे से हमारे साहसी जवानों का मनोबल और बढ़ेगा।’’ उन्होंने सैनिकों के साथ मोदी की कई तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\