देश की खबरें | ओड़िशा में एक दिन में कोविड-19 के 561 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओड़िशा में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 561 नये मामले सामने आये जो एक दिन का सर्वाधिक है । इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 8106 हो गयी है । संक्रमण से दो और लोगों की मौत के साथ राज्य में मरने वालों की संख्या 29 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

भुवनेश्वर, तीन जुलाई ओड़िशा में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 561 नये मामले सामने आये जो एक दिन का सर्वाधिक है । इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 8106 हो गयी है । संक्रमण से दो और लोगों की मौत के साथ राज्य में मरने वालों की संख्या 29 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि ओड़िशा के गंजाम जिले में 66 एवं 40 साल के दो लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हो गयी ।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से जंग: पटना के महावीर मंदिर में ऑटोमेटिक मशीन से भक्तों को दिया जा रहा है चरणामृत.

उन्होंने बताया, 'यह बताते हुये दुख हो रहा है कि कोविड संक्रमित दो लोगों की मौत हो गयी है। उनमें से एक उच्च रक्तचाप से पीड़ित था जबकि दूसरा मधुमेह से ग्रसित था । इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी ।'

प्रदेश में कोविड—19 से मरने वाले 29 लोगों में से सबसे अधिक मौत गंजाम जिले में हुयी है । कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित प्रदेश के इस जिले में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके खुर्दा में पांच, कटक में चार जबकि बारगढ़, पुरी एवं अंगुल जिले में एक एक मरीजों की मौत हुयी है।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी की यात्रा निश्चित रूप से हमारी सेना के जवानों को प्रेरित करेगी: अधीर रंजन चौधरी : 3 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि इससे पहले आठ अन्य कोरोना वायरस मरीजों

की मौत हो गयी थी लेकिन उनकी मृत्यु गैर कोविड कारणों से हुयी है।

प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण होने वाली पहली मौत छह अप्रैल को भुवनेश्वर में हुयी थी ।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के 561 नये मामलों में से 425 पृथक—वास केंद्र में हैं जो दूसरे राज्यों से लौटे हैं जबकि 136 अन्य वे हैं जो संपर्क में आने से संक्रमित हुये हैं । नये संक्रमितों में एनडीआरएफ के कर्मी भी हैं।

अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ कर्मी पश्चिम बंगाल से लौटे है। वे वहां अंफान चक्रवात के बाद स्थिति से निपटने के लिये वहां गये थे, जिन्हें वापस आने के बाद संस्थागत पृथक—वास केंद्र में रखा गया है।

प्रदेश में 2567 लोगों का इलाज हो रहा है जबकि 5502 मरीजों का सफल इलाज हो चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\