देश की खबरें | निजी इकाइयों को ट्रेन परिचालन की अनुमति के विरोध में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की युवा इकाई ने 109 रेल मार्गों पर ट्रेन चलाने के लिए निजी इकाइयों को अनुमति दिए जाने के फैसले के विरोध में शुक्रवार को यहां प्रदर्शन किया।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई कांग्रेस की युवा इकाई ने 109 रेल मार्गों पर ट्रेन चलाने के लिए निजी इकाइयों को अनुमति दिए जाने के फैसले के विरोध में शुक्रवार को यहां प्रदर्शन किया।

भारतीय युवा कांग्रेस के प्रवक्ता अमरीश रंजन पांडे की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, संगठन के महासचिव हरीश पवार और कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कमीजें उतारकर प्रदर्शन किया और नारेबजी की।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से जंग: पटना के महावीर मंदिर में ऑटोमेटिक मशीन से भक्तों को दिया जा रहा है चरणामृत.

पांडे ने कहा, ‘‘सरकार एक के बाद एक जनिवरोधी एवं गरीब विरोधी कदम उठाते जा रही है। रेलवे के निजीकरण की शुरुआत हो गई है और फिर ऐसी स्थिति आ जाएगी कि रेल यात्रा आम लोगों की पहुंच से बाहर हो जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और कुछ देर बाद छोड़ दिया।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी की यात्रा निश्चित रूप से हमारी सेना के जवानों को प्रेरित करेगी: अधीर रंजन चौधरी : 3 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गौरतलब है कि रेलवे ने बुधवार को अपने नेटवर्क पर यात्री ट्रेनें चलाने के लिये निजी इकाइयों को अनुमति देने की योजना पर औपचारिक रूप से कदम उठाया। इसके तहत यात्री रेलगाड़ियों की आवाजाही को लेकर 109 मार्गों पर 151 आधुनिक ट्रेनों के जरिये परिचालन के लिए पात्रता अनुरोध आमंत्रित किए गये हैं।

रेलवे ने कहा कि इसमें निजी क्षेत्र से करीब 30,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\