एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | भारत ने गलवान घाटी पर चीन का दावा पुन: किया खारिज, शुक्रवार को हो सकती है वार्ता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव कम करने के उद्देश्य से तौर-तरीके तैयार करने के लिए शुक्रवार को एक और दौर की राजनयिक वार्ता होने की संभावना के बीच, भारत ने पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी पर चीन के दावे को एक बार फिर खारिज कर दिया है।
विदेश की खबरें | नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी फूट की ओर, चीनी राजदूत की बढ़ी सक्रियता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) विभाजन की ओर बढ़ती प्रतीत हो रही है क्योंकि बृहस्पतिवार को आयी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के बीच आधा दर्जन से अधिक बैठकें होने के बाद भी उनके मतभेद नहीं दूर हो सके हैं।
देश की खबरें | कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के बीच बंगाल के सभी निषिद्ध क्षेत्रों में पूर्ण लॉकडाउन लागू
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि होने के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी निषिद्ध क्षेत्रों में बृहस्पतिवार शाम से सात दिवसीय लॉकडाउन लागू कर दिया।
देश की खबरें | कोरोना से लड़ने में बड़ी भूमिका निभा रहा है ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ : पूनियां
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'दूरदर्शी विचार' बताते हुए कहा कि इसके तहत उन्होंने 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक पैकेज की घोषणा की जो देश के देश के कुल सकल घरेलू उत्पाद के 10 प्रतिशत के बराबर है।
देश की खबरें | पंजाब, ओडिशा में पत्रकारों पर हमले की भारतीय प्रेस परिषद ने निंदा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और ओडिशा में पत्रकारों पर हमलों की खबर के सिलसिले में भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) ने बृहस्पतिवार को इन दोनों राज्यों की सरकारों से टिप्पणी मांगी है।
देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति थोड़ी बिगड़ी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बृहस्पतिवार को बाढ़ की स्थिति मामूली रूप से बिगड़ गई, जिससे 11,600 और लोग प्रभावित हुए। हालांकि, बाढ़ की चपेट में आए जिलों की संख्या 12 ही रही। एक सरकारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
देश की खबरें | रेलवे इंजीनियर ने लोगों को एक-दूसरे से दूरी बनाये रखने की याद दिलाने वाला उपकरण बनाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के बीच दक्षिण रेलवे के एक सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर ने एक ऐसा उपकरण तैयार किया है जो लोगों को एक-दूसरे से कम से कम तीन मीटर की दूरी बनाये रखने के बारे में याद दिलाएगा।
जरुरी जानकारी | ईडी ने पीएमएलए के तहत राणा कपूर, वधावन बंधुओं की 2,800 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यस बैंक से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर और डीएचएफएल कंपनी के वधावन बंधुओं की 2,800 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं। इनमें लंदन और न्यूयॉर्क के फ्लैट भी शामिल हैं।
विदेश की खबरें | अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने कहा, कांग्रेस अभी हासिल नहीं कर सकती ट्रंप का वित्तीय रिकॉर्ड
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस एक साल से अधिक समय से ट्रंप के वित्तीय रिकॉर्ड की मांग कर रही है, जबकि ट्रंप इससे इनकार करते चले आ रहे हैं।
जरुरी जानकारी | पिछले सप्ताह अमेरिका में 13 लाख से अधिक लोगों ने किया बेरोजगारी राहत के लिये आवेदन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तेजी से छंटनी ऐसे समय हो रही है, जब कोरोना वायरस के संक्रमण के नये मामलों में जबरदस्त वृद्धि के कारण अमेरिका के छह प्रमुख राज्यों एरिजोना, कैलिफोर्निया, कोलोराडो, फ्लोरिडा, मिशिगन और टेक्सास ने अर्थव्यवस्था को खोलने की योजना पलट दी है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था में ये राज्य एक तिहाई योगदान देते हैं। पंद्रह अन्य राज्यों ने भी बाजार खोलने की योजना रोक दी है। कई राज्यों के एक साथ अर्थव्यवस्था को खोलने की योजना को टालने का रोजगार बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा है।
देश की खबरें | विकास दुबे की पात्नी और बेटा भी गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विकास दुबे की बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने लखनऊ के कृष्णानगर इलाके से उसकी पत्नी और बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है।
देश की खबरें | ज्यादातर अध्ययन वायरस के व्यवहार पर केंद्रित हैं, अन्य कारकों पर नहीं: स्वास्थ्य मंत्रालय ने एमआईटी अध्ययन पर कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के एक अध्ययन के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित ज्यादातर अध्ययनों में ‘‘खामी’’ यह है कि वे इस बात पर केंद्रित हैं कि ‘‘विषाणु किस तरह का व्यवहार करेगा’’ और इनमें अन्य मानकों पर ध्यान नहीं दिया जाता।
जरुरी जानकारी | प्रवासी मजदूरों को मुफ्त राशन वितरित करने के लिए राज्यों को अगस्त तक का समय दिया गया: पासवान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय खाद्यमंत्री रामविलास पासवान ने बृहस्पतिवार को कहा कि आत्मानिभर पैकेज के तहत राज्य सरकारों को घर वापस लौटे प्रवासी मज़दूरों को मुफ्त राशन वितरित करने के लिए अगस्त तक का समय दिया गया है।
देश की खबरें | न्यायालय में केन्द्र ने पीएम केयर्स फंड को सही ठहराया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्र ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय में पीएम केयर्स फंड के सृजन को सही ठहराया और कहा कि आपदा प्रबंधन कानून के तहत एक कानूनी कोष के होने मात्र से स्वैच्छिक दान के लिये अलग कोष के सृजन पर रोक नहीं है।
जरुरी जानकारी | ओएनजीसी विदेश के प्रमुख चुने गये आलोक कुमार गुप्ता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार की खोज-सह-चयन समति ने आलोक कुमार गुप्ता को ओएनजीसी विदेशी लि. का प्रमुख चुना है।
देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 के 234 नये मामले सामने आये, कुल मामले बढ़कर 7,140 हुए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 234 नये मामले सामने आने से राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 7,140 हो गए। वहीं कोविड-19 से पांच और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 183 हो गई। यह जानकारी यहां जारी एक मेडिकल बुलेटिन में दी गई।
विदेश की खबरें | भारत ने एक 'अच्छा उदाहरण' पेश किया, कोविड-19 महामारी के बीच भी सौर नीलामियों को मिली लोकप्रियता: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने अक्षय ऊर्जा की दिशा में काम करके एक ‘‘अच्छा उदाहरण’’ पेश किया है, जहां कोविड-19 महामारी के बीच भी सौर नीलामियों ने लोकप्रियता हासिल की है। उन्होंने यह रेखांकित किया कि अक्षय ऊर्जा ही एकमात्र ऊर्जा स्रोत है, जिसकी 2020 में बढ़ने की उम्मीद है और यह ऐसा क्षेत्र है जहां जीवाश्म ईंधन उद्योग की तुलना में अधिक रोजगार के अवसर है।
जरुरी जानकारी | रूचि सोया ने संजीव अस्थाना को सीईओ नियुक्त किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाबा रामदेव के नेतृत्व वाली पतंजलि आयुर्वेद के स्वामित्व वाली रूचि सोया इंडस्ट्रीज ने संजीव अस्थाना को अपना मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।
जरुरी जानकारी | ‘जियो-बीपी’ ब्रांड नाम से ईंधन की खुदरा बिक्री करेंगी बीपी, रिलायंस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक पेट्रोलियम कंपनी बीपी पीएलसी और मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ‘जियो-बीपी’ ब्रांड नाम से ईंधनों की खुदरा बिक्री करेंगी। दोनों कंपनियों ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की।
देश की खबरें | कुलभूषण जाधव मामले में भारत कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है : विदेश मंत्रालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह मौत की सजा पाए भारतीय कुलभूषण जाधव के मामले में कानूनी विकल्पों को टटोल रहा है। इससे एक दिन पहले पाकिस्तान ने दावा किया था कि जासूसी के आरोप में सैन्य अदालत से मौत की सजा पाए जाधव ने पुनर्विचार याचिका दायर करने से इनकार कर दिया है।