देश की खबरें | विकास दुबे की पात्नी और बेटा भी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विकास दुबे की बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने लखनऊ के कृष्णानगर इलाके से उसकी पत्नी और बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है।

लखनऊ, नौ जुलाई कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विकास दुबे की बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने लखनऊ के कृष्णानगर इलाके से उसकी पत्नी और बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने विकास की पत्नी ऋचा और उसके बेटे को कृष्णा नगर से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दुबे के नौकर को भी पकड़ लिया गया है।

यह भी पढ़े | यूपी में शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान: 9 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ऋचा पर पति विकास दुबे के अपराधों में शामिल होने का आरोप है। वह आपराधिक घटनाओं में अपने पति का बढ़-चढ़कर साथ देती थी। यह भी आरोप है कि वह पिछले हफ्ते कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की वारदात ने भी शामिल थी। वह घटना के फौरन बाद लापता हो गई थी।

सूत्रों के मुताबिक ऋचा ने गांव स्थित अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरा को अपने मोबाइल फोन से कनेक्ट कर रखा था जिससे वह गांव में मौजूद ना होने के बावजूद वहां होने वाली गतिविधियों पर नजर रखती थी।

यह भी पढ़े | ICSE 10th Result / ISC 12th Result 2020: सीआईएससीई कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट कल दोपहर 3 बजे होंगे घोषित, cisce.org पर ऐसे देखें नतीजे.

एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक उसे भी कानपुर ले जाया जाएगा जहां उसे उसके पति के सामने पूछताछ के लिए लाया जाएगा।

एसटीएफ और स्थानीय पुलिस पिछले हफ्ते दो बार कृष्णा नगर स्थित विकास दुबे के घर पर गई थी लेकिन ऋचा और उसका बेटा वहां नहीं मिले।

गौरतलब है कि आज सुबह ही पुलिस ने विकास दुबे को उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया था। उत्तर प्रदेश पुलिस विकास को लेकर उज्जैन से रवाना हो गई है।

सलीम अर्पणा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\