जरुरी जानकारी | ओएनजीसी विदेश के प्रमुख चुने गये आलोक कुमार गुप्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार की खोज-सह-चयन समति ने आलोक कुमार गुप्ता को ओएनजीसी विदेशी लि. का प्रमुख चुना है।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई सरकार की खोज-सह-चयन समति ने आलोक कुमार गुप्ता को ओएनजीसी विदेशी लि. का प्रमुख चुना है।

मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि समिति ने एक दर्जन से अधिक उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेने के बाद गुप्ता का चयन किया है। वह फिलहाल ओवीएल में निदेशक, परिचालन हैं।

यह भी पढ़े | रामविलास पासवान का बड़ा बयान-कहा चिराग जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ.

ओवीएल के प्रबंध निदेशक का पद नरेंद्र के वर्मा के 31 जनवरी 2019 को सेवानिवृत्त होने के बाद से खाली है।

कंपनी की वेबसाइट के रिकार्ड के अनुसार पूर्णकालिक प्रमुख के नहीं होने से ओवीएल ने पिछले डेढ़ साल में एक भी अधिग्रहण नहीं किया है।

यह भी पढ़े | बीजेपी को पूरा भरोसा, पश्चिम बंगाल में 2021 में बनकर रहेगी सरकार.

खोज-सह-चयन समिति में पेट्रोलियम सचिव तरूण कपूर, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के पूर्व चेयरमैन एम ए पठान और लोक उपक्रम चयन बोर्ड (पीएसईबी) के चेयरमैन राजीव कुमार शामिल थे।

समिति ने जिन लोगों का साक्षात्कार लिया, उसमें ओवीएल के निदेशक (वित्त) विवेकानंद और आईएफएस अधिकारी अनुराग भूषण शामिल हैं। भूषण फिलहाल मलावी में भारत के उच्चायुक्त हैं। इसके अलावा कुछ आईएएस अधिकारियों ने भी पद के लिये साक्षत्कार दिये।

सूत्रों ने कहा कि समिति की सिफारिश मंजूरी के लिये प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति के पास जाएगी। पद पर चयनित गुप्ता की सीवीसी (केंद्रीय सतर्कता आयोग) और सीबीआई भी जांच करेगी।

उनका कार्यकाल जून 2022 तक होगा। उस समय वह 60 साल यानी सेवानिवृत्ति उम्र में पहुंच जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\