देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति थोड़ी बिगड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बृहस्पतिवार को बाढ़ की स्थिति मामूली रूप से बिगड़ गई, जिससे 11,600 और लोग प्रभावित हुए। हालांकि, बाढ़ की चपेट में आए जिलों की संख्या 12 ही रही। एक सरकारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

गुवाहाटी, नौ जुलाई असम में बृहस्पतिवार को बाढ़ की स्थिति मामूली रूप से बिगड़ गई, जिससे 11,600 और लोग प्रभावित हुए। हालांकि, बाढ़ की चपेट में आए जिलों की संख्या 12 ही रही। एक सरकारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि बृहस्पतिवार को बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 1,82,583 हो गई जो कि बुधवार को 1,70,956 थी।

यह भी पढ़े | विकास दुबे को लेकर उज्जैन के एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा, अगर थोड़ी सी भी गलती होती तो वह दर्शन करने के बाद भाग जाता: 9 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य भर में अब तक बाढ़ और भूस्खलन के कारण 64 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्राधिकरण ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित धेमाजी जिले में करीब 58,000 लोग प्रभावित हुए हैं जबकि बारपेटा में 45,800 लोग और लखीमपुर में 33,000 लोग प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़े | ICSE 10th Result / ISC 12th Result 2020: सीआईएससीई कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट कल दोपहर 3 बजे होंगे घोषित, cisce.org पर ऐसे देखें नतीजे.

इसके मुताबिक, वर्तमान में 400 गांव बाढ़ की चपेट में हैं और 26,676 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।

रिपोर्ट के अुनसार, अधिकारी पांच जिलों में 34 राहत शिविरों एवं वितरण केंद्रों का संचालन कर रहे हैं, जहां 1,075 लोगों ने आश्रय लिया है।

ब्रह्मपुत्र नदी जोरहाट के निमाती घाट और धुबरी जिले के धुबरी शहर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

इसी तरह ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियां भी राज्य में कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\