जरुरी जानकारी | प्रवासी मजदूरों को मुफ्त राशन वितरित करने के लिए राज्यों को अगस्त तक का समय दिया गया: पासवान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय खाद्यमंत्री रामविलास पासवान ने बृहस्पतिवार को कहा कि आत्मानिभर पैकेज के तहत राज्य सरकारों को घर वापस लौटे प्रवासी मज़दूरों को मुफ्त राशन वितरित करने के लिए अगस्त तक का समय दिया गया है।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई केन्द्रीय खाद्यमंत्री रामविलास पासवान ने बृहस्पतिवार को कहा कि आत्मानिभर पैकेज के तहत राज्य सरकारों को घर वापस लौटे प्रवासी मज़दूरों को मुफ्त राशन वितरित करने के लिए अगस्त तक का समय दिया गया है।

मई और जून माह के दौरान घर लौटे प्रवासी मजदूरों के लिए आवंटित आठ लाख टन खाद्यान्न और 39,000 टन चना में से केवल 29 प्रतिशत भाग ही वितरित किया जा सका है। इसको देखते हुए राज्यों को मुफ्त राशन वितरित करने के लिए और समय दिया गया है।

यह भी पढ़े | रामविलास पासवान का बड़ा बयान-कहा चिराग जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ.

शहरी इलाकों से प्रवासी मजदूरों के अपने घरों के पलायन पर आलोचना के बीच यह विशेष आवंटन केंद्र सरकार ने मई महीने में केवल दो महीने के लिए किया था।

पासवान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अबतक केवल 2,32,433 टन खाद्यान्न और 10,645 टन चना राज्यों द्वारा वितरित किया गया है। शेष स्टॉक अभी भी राज्यों के पास है। हमने वितरण का समय अगस्त तक बढ़ा दिया है।’’

यह भी पढ़े | बीजेपी को पूरा भरोसा, पश्चिम बंगाल में 2021 में बनकर रहेगी सरकार.

पासवान ने कहा कि आठ करोड़ प्रवासी मजदूरों के लक्ष्य के मुकाबले, मई में केवल 2.32 करोड़ प्रवासी श्रमिकों तक ही मुफ्त राशन पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जून में यह राशन केवल 2.14 करोड़ श्रमिकों को मिला है।

उन्होंने कहा कि बिहार में वापस घर लौटने वाले अधिकतम प्रवासियों को इस योजना का लाभ मिला है। यह संख्या 86 लाख है। उसके बाद राजस्थान में यह फायदा 32 लाख प्रवासी मजदूरों को मिला है जबकि पश्चिम बंगाल में 20.80 लाख लोगों को इसका (मुफ्त राशन) वितरण किया गया है।

पासवान ने कहा कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के पास राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और आत्मानिभार भारत पैकेज के तहत मांग को पूरा करने के लिए खाद्यान्न की कोई कमी नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\