विदेश की खबरें | अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने कहा, कांग्रेस अभी हासिल नहीं कर सकती ट्रंप का वित्तीय रिकॉर्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस एक साल से अधिक समय से ट्रंप के वित्तीय रिकॉर्ड की मांग कर रही है, जबकि ट्रंप इससे इनकार करते चले आ रहे हैं।

कांग्रेस एक साल से अधिक समय से ट्रंप के वित्तीय रिकॉर्ड की मांग कर रही है, जबकि ट्रंप इससे इनकार करते चले आ रहे हैं।

उच्चतम न्यायालय में दो के मुकाबले सात मतों से आदेश आया जिसे ट्रंप के लिए अल्पकालिक जीत कहा जा सकता है।

यह भी पढ़े | नेपाल ने भारतीय न्यूज चैनलों पर लगाया बैन, डीडी न्यूज के अलावा सबका प्रसारण किया बंद.

देश की शीर्ष अदालत ने मामले को वापस निचली अदालतों में भेज दिया और ऐसा कोई संकेत नहीं है जिससे यह पता चले कि मामले का समाधान अंतत: कब होगा।

शीर्ष अदालत ने कोविड-19 महामारी की वजह से मई में इस मामले में टेलीफोन के जरिए दलीलें सुनी थीं और निर्णय के लिए आज की तारीख निर्धारित की थी।

यह भी पढ़े | वैज्ञानिकों ने खोजा कोविड-19 से जुड़ी गंभीर बीमारियों से बच्चों के बचे रहने का राज.

ट्रंप से संबंधित वित्तीय रिकॉर्ड कंपनी ‘मजार्स यूएसए’ के पास हैं जिसने कहा है कि वह अदालत के फैसले का सम्मान करेगी।

फैसला तब आया जब अदालत ने एक अभियोजक की इस मांग को बरकरार रखा जिसमें कहा गया था कि ट्रंप के वित्तीय रिकॉर्ड को जांच के दायरे में रखा जाना चाहिए जिसमें उन महिलाओं को किया गया भुगतान भी शामिल है जिन्होंने दावा किया था कि ट्रंप के साथ उनके संबंध थे।

शीर्ष अदालत ने ट्रंप के वकीलों और न्याय विभाग की इस दलील को खारिज कर दिया कि राष्ट्रपति को पद पर रहते हुए जांच से छूट प्राप्त है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\