एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | "विकास दुबे के कहने पर ही हुई आठ पुलिसकर्मियों की हत्या"
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में पिछले हफ्ते मारे गए कुख्यात बदमाश विकास दुबे के साथी शशिकांत उर्फ सोनू पांडे ने खुलासा किया है कि दुबे के निर्देश पर ही गत दो-तीन जुलाई की दरमियानी रात को आठ पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या की गई थी।
देश की खबरें | पीएमसी बैंक घोटाला मामला: राकेश वधावन की जमानत याचिका खारिज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब एवं महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले के मामले में आरोपी एचडीआईएल के प्रवर्तक राकेश वधावन की जमानत याचिका मंगलवार को पीएमएलए की एक अदालत ने खारिज कर दी।
जरुरी जानकारी | थोक मूल्य सूचकांक में तीसरे माह गिरावट, जून में थोक मुद्रास्फीति शून्य से 1.81 प्रतिशत नीचे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. थोक बाजारों में सामान्य कीमत स्तर लगातार तीसरे महीने जून में भी पिछले वर्ष इसी माह की तुलना में नीचे बना रहा। ईंधन और बिजली की दरों में गिरावट से थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति जून माह में शून्य से 1.81 प्रतिशत नीचे रही। हालांकि, आलोच्य माह में खाद्य पदार्थों की कीमतों में हल्की मजबूती रही।
देश की खबरें | आरओ प्यूरिफायर को प्रतिबंधित करने के लिए साल के अंत तक अधिसूचना जारी करेः एनजीटी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने पर्यावरण एवं वन मंत्रालय को निर्देश दिया है कि उन स्थानों पर आरो प्यूरीफायरों को प्रतिबंधित करने के लिए इस साल के अंत तक अधिसूचना जारी करें जहां पूर्णतः घुले हुए ठोस पदार्थ (टीडीएस) प्रति लीटर पानी में 500 मिलीग्राम से कम हैं।
देश की खबरें | राजस्थान संकट के पीछे कांग्रेस की कमजोरी : भाजपा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में राजनीतिक उठापटक के पीछे ‘‘भाजपा की चाल’’ के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोप पर पलटवार करते हुए भगवा दल ने राज्य के इस राजनीतिक संकट के लिए कांग्रेस की ‘‘कमजोरी’’ को जिम्मेवार बताया और कहा कि इसके लिए किसी और पर ठीकरा नहीं फोड़ा जाना चाहिए। राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर ने कहा, ‘‘अशोक गहलोत जी, आंख बंद करने से सूर्य का लोप नहीं होता... आपके घर का ढांचा कमजोर है और आप भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व पर इसका आरोप लगा रहे हैं।
देश की खबरें | भत्ते का आदेश उन श्रमिकों के लिए नहीं जिन्हें लॉकडाउन से पहले भी भुगतान नहीं किया गया : अदालत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लॉकडाउन के दौरान सभी कर्मचारियों को बिना कटौती भत्तों के भुगतान के बाबत केंद्र की ओर से जारी दिशा-निर्देश उन श्रमिकों के मामले में लागू नहीं हो सकता, जिनको लॉकडाउन के पहले भी लंबी अवधि से भुगतान नहीं किया गया। बंबई उच्च न्यायालय ने एक मामले की सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की।
विदेश की खबरें | पाकिस्तान में लश्कर-ए-झांगवी के तीन आतंकवादी गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आतंकवादी हमले की साजिश रच रहे प्रतिबंधित लश्कर-ए-झांगवी समूह के तीन आतंकवादियों को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से गिरफ्तार किया गया है।
देश की खबरें | डिजिटल शिक्षा के दौरान तनाव से निपटने के लिये एचआरडी मंत्रालय का दिशा निर्देश ‘प्राज्ञाता’
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने डिजिटल शिक्षा के दौरान छात्रों में मानसिक एवं शारीरिक तनाव से निपटने सहित अन्य मुद्दों पर स्कूलों के प्रमुखों, शिक्षकों, अभिभावकों, छात्रों के लिये डिजिटल शिक्षा दिशा निर्देश तैयार किया है । केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को यह दिशा निर्देश जारी किया ।
देश की खबरें | अहमद ने कहा, पद छोड़ने का निर्देश देने के फैसले में बुरी नीयत की बू आती है
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खेल मंत्रालय द्वारा अपने चुनाव को राष्ट्रीय खेल संहिता का उल्लंघन घोषित किए जाने के बाद इस्तीफा देने वाले हॉकी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने मंगलवार को कहा कि देर से आए इस फैसले में बुरी नीयत की बू आती है क्योंकि नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य लोगों को सजा नहीं दी गई।
देश की खबरें | कोविड-19 का उपचार करा रहे कुल मरीजों का 86 फीसदी दस राज्यों से : स्वास्थ्य मंत्रालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के मामले मंगलवार को नौ लाख से ज्यादा होने के साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि महामारी का उपचार करा रहे कुल मरीजों का 86 फीसदी देश के दस राज्यों में हैं।
देश की खबरें | महाराष्ट्र : पालघर में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा 10,000 के पार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा 10,000 के पार चला गया।
देश की खबरें | डीयू ने अदालत को बताया, स्नातक पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की ऑनलाइन परीक्षा 10 से 31 अगस्त तक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय ने मंगलवार को उच्च न्यायालय को बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए अंतिम वर्ष की ऑनलाइन खुली पुस्तक परीक्षा (ओबीई) 10 से 31 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।
जरुरी जानकारी | मौजूदा समय में वाहन क्षेत्र में किसी तरह का निवेश होता नहीं दिखता : सियाम अध्यक्ष
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के अध्यक्ष राजन वढेरा ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 संकट ने पहले से मांग में गिरावट का सामना कर रहे वाहन उद्योग की हालत और पतली की है। ऐसे में मौजूदा समय में उन्हें वाहन क्षेत्र में किसी तरह का निवेश होता नहीं दिखता है।
देश की खबरें | जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा : डोटासरा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के नये अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने यहां कहा है कि वे अपनी इस नयी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करेंगे।
देश की खबरें | कोविड-19 : वकीलों को पेशेगत विज्ञापन की अनुमति के लिये याचिका पर न्यायालय ने बीसीआई से मांगा जवाब
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के दौरान आजीविका के वैकल्पिक स्रोत अपनाने और वकालत के काम के लिये विज्ञापन का सहारा लेने की अनुमति के लिये एक वकील की याचिका पर मंगलवार को उच्चतम न्यायालय ने बार काउन्सिल ऑफ इंडिया से जवाब मांगा।
देश की खबरें | सुशांत की आत्मा की शांति की दुआ करते हुए दोस्तों ने किया उन्हें याद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गए आज एक महीना बीत गया और मनोरंजन जगत के उनके दोस्तों और चाहने वालों ने उन्हें याद किया।
देश की खबरें | 63 मून्स ने उच्च न्यायालय का रुख किया, चिदंबरम के खिलाफ जल्द जांच करवाने का अनुरोध
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर 63 मून्स टेक्नोलॉजी नामक कंपनी ने सीबीआई को पूर्व वित्तमंत्री पी चिंदबरम और दो अन्य के खिलाफ पद के कथित दुरुपयोग को लेकर कंपनी की शिकायत पर चल रही जांच में तेजी लाने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।
देश की खबरें | उप्र सरकार ने प्रतिबंधों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कोविड—19 महामारी और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए हर शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार की सुबह पांच बजे तक लागू प्रतिबंधों को लेकर दिशा-निर्देश मंगलवार को जारी किये।
जरुरी जानकारी | वैश्विक स्तर पर नरमी के बीच मानक सूचकांक सेंसेक्स, निफ्टी 1.8 प्रतिशत से अधिक टूटे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में गिरावट से सहमे स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को बिकवाली का दबाव बढ गया और प्रमुख सूचकांकों में 1.8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी। यह करीब पांच सप्ताह में किसी एक दिन में बड़ी गिरावट है।
देश की खबरें | विधानसभा में शक्ति परीक्षण में बहुमत साबित करें गहलोत : भाजपा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्षी दल भाजपा ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को विधानसभा में शक्ति परीक्षण में बहुमत साबित करना चाहिए।