देश की खबरें | विधानसभा में शक्ति परीक्षण में बहुमत साबित करें गहलोत : भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्षी दल भाजपा ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को विधानसभा में शक्ति परीक्षण में बहुमत साबित करना चाहिए।

जयपुर, 14 जुलाई राजस्थान में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्षी दल भाजपा ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को विधानसभा में शक्ति परीक्षण में बहुमत साबित करना चाहिए।

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस विधायकों के आवास पर निगरानी रख रही है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Congress Crisis: सचिन पायलट कल सुबह 10 बजे करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, पार्टी के एक्शन पर तोड़ेंगे चुप्पी.

प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने मुख्यमंत्री को विधानसभा में बहुमत साबित करने की चुनौती दी।

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “मुख्यमंत्री पहले विधानसभा में बहुमत सिद्ध करें और उसके बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल करें। राजनीतिक लड़ाई का परिणाम सामने आया है। हमारी अब क्या रणनीति होगी.. हम हमारे नेताओं के साथ बैठकर चर्चा करेंगे।”

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने खुद को किया क्वॉरन्टीन: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रतिपक्ष के उप नेता राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार सदन में बहुमत सिद्ध नहीं कर पायेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस विधायकों के आवास पर निगरानी रख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीटीपी विधायकों को धमकी दी जा रही है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि राज्य सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है और अब इसके जाने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है और वादे निभाने में असफल रही है। पूनियां ने कहा कि हम स्थितियों पर नजर बनाये हुए है और पार्टी के नेताओं के दिशा निर्देशों की पालना करेंगे।

पार्टी ने यहां प्रदेश मुख्यालय में बैठक कर स्थिति पर चर्चा की।

नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल भी बैठक में मौजूद थे। रालोपा भाजपा की सहयोगी पार्टी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड