जरुरी जानकारी | मौजूदा समय में वाहन क्षेत्र में किसी तरह का निवेश होता नहीं दिखता : सियाम अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के अध्यक्ष राजन वढेरा ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 संकट ने पहले से मांग में गिरावट का सामना कर रहे वाहन उद्योग की हालत और पतली की है। ऐसे में मौजूदा समय में उन्हें वाहन क्षेत्र में किसी तरह का निवेश होता नहीं दिखता है।

नयी दिल्ली,14 जुलाई वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के अध्यक्ष राजन वढेरा ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 संकट ने पहले से मांग में गिरावट का सामना कर रहे वाहन उद्योग की हालत और पतली की है। ऐसे में मौजूदा समय में उन्हें वाहन क्षेत्र में किसी तरह का निवेश होता नहीं दिखता है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कंपनियां किसी तरह की नयी प्रौद्योगिकी पर निवेश करने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में ई-वाहन क्रांति को अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार के समर्थन की जरूरत है। भारत इस मौके को छोड़ नहीं सकता है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाददाताओं से बातचीत में वढेरा ने कहा कि लॉकडाउन में राहत के बाद कंपनियों ने धीरे-धीरे वाहनों का उत्पादन शुरू किया है। लेकिन कारखानों का परिचालन उनकी स्थापित क्षमता से बहुत कम स्तर पर हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ वर्ष 2018 के उच्चतम स्तर पर पहुंचने में अभी तीन से चार साल और लगेंगे। इसलिए (मौजूदा जरूरत पूरा करने के लिए) वाहन कंपनियों के पास पर्याप्त क्षमता मौजूद है जिसकी वजह से क्षेत्र में किसी तरह के निवेश की जरूरत नहीं है। इसके अलावा वाहन उद्योग ने बीएस-4 से बीएस-6 व्यवस्था पर परिवर्तन के लिए तीन वर्ष से भी कम की अवधि में भारी-भरकम निवेश किया है।’’

यह भी पढ़े | बिहार: पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया 'जातिवाद' का आरोप.

वढेरा ने कहा कि वाहन क्षेत्र को चालू वर्ष में विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के हिसाब से बिक्री में 26 से 45 प्रतिशत तक गिरावट आने की आशंका है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल की स्थिति को भी जोड़ लें तो दो सालों में हम 50 प्रतिशत की गिरावट देख रहे हैं। अब जब मांग आधी है तो मुझे नहीं लगता कि इस क्षेत्र में कोई निवेश करेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\