देश की खबरें | "विकास दुबे के कहने पर ही हुई आठ पुलिसकर्मियों की हत्या"

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में पिछले हफ्ते मारे गए कुख्यात बदमाश विकास दुबे के साथी शशिकांत उर्फ सोनू पांडे ने खुलासा किया है कि दुबे के निर्देश पर ही गत दो-तीन जुलाई की दरमियानी रात को आठ पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या की गई थी।

लखनऊ, 14 जुलाई एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में पिछले हफ्ते मारे गए कुख्यात बदमाश विकास दुबे के साथी शशिकांत उर्फ सोनू पांडे ने खुलासा किया है कि दुबे के निर्देश पर ही गत दो-तीन जुलाई की दरमियानी रात को आठ पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या की गई थी।

शशिकांत ने पुलिस द्वारा ले जाए जाते वक्त एक समाचार चैनल से संक्षिप्त बातचीत में कहा, “आठों पुलिस कर्मियों को बड़ी बेरहमी से मारा गया। यह सब कुछ विकास दुबे के निर्देश पर ही हुआ।”

यह भी पढ़े | पंजाब मेडिकल कॉलेज के और 8 डॉक्टर पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस सवाल पर कि घर की छत से कैसे फायरिंग की गई, उसने बताया कि हमें आनन-फानन में ऐसा करने का आदेश मिला और वह हुक्म विकास दुबे ने ही दिया था।

इस सवाल पर कि वह वारदात के बाद घर से क्यों भाग गया था और अपना सिर क्यों मुंडा लिया, शशिकांत ने कहा "मेरी मां ने मुझे भगा दिया था। क्योंकि मेरे पिताजी की मृत्यु हुई थी, इसलिए मैंने अपना सिर्फ मुंडा लिया था।"

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने खुद को किया क्वॉरन्टीन, कोरोना पॉजिटिव जम्मू-कश्मीर के BJP प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना के आए थे संपर्क में.

इस सवाल पर कि वारदात के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मिश्रा की हत्या किसने की थी, शशिकांत ने कहा कि उसने मिश्रा का कत्ल नहीं किया।

शशिकांत को मंगलवार को गिरफ्तार करके उसके पास से वारदात के दौरान पुलिस से लूटी गई दो रायफल बरामद की। इस तरह अब पुलिस से लूटे गए सभी हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि शशिकांत और सोनू पांडे पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। वह कानपुर के बिकरु गांव में गत दो-तीन जुलाई की दरमियानी रात विकास दुबे के साथियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की वारदात का अभियुक्त है। उसने घटना में अपनी संलिप्तता कुबूल की है।

विकास दुबे गत 10 जुलाई की सुबह कानपुर के सचेंडी इलाके में एसटीएफ के साथ हुई कथित मुठभेड़ में मारा गया था। उसे नौ जुलाई को उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\