देश की खबरें | सुशांत की आत्मा की शांति की दुआ करते हुए दोस्तों ने किया उन्हें याद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गए आज एक महीना बीत गया और मनोरंजन जगत के उनके दोस्तों और चाहने वालों ने उन्हें याद किया।

मुंबई, 14 जुलाई अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गए आज एक महीना बीत गया और मनोरंजन जगत के उनके दोस्तों और चाहने वालों ने उन्हें याद किया।

राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने आवास में मृत पाए गए थे जिससे उनके चाहने वालों को गहरा सदमा पहुंचा था।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने खुद को किया क्वॉरन्टीन, कोरोना पॉजिटिव जम्मू-कश्मीर के BJP प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना के आए थे संपर्क में.

लंबे समय तक सुशांत के दोस्त रहे निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने उन्हें याद करते इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘दिल बेचारा’ की सेट पर की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “आज एक महीना हो गया।अब मुझे कभी तुम्हारा फोन भी नहीं आएगा।”

सुशांत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा, “हमारे बीच जो प्रेम था उसे बयां करने के लिए मेरे शब्द काफी नहीं होंगे। जब तुम कहते थे की यह हमदोनों से परे है वह बात सच है। तुमने खुले दिल से हर चीज से प्यार किया । तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। तुम्हें गए हुए 30 दिन हुए लेकिन तुमसे प्रेम जीवन भार का था।”

यह भी पढ़े | Rajasthan Congress Crisis: सचिन पायलट कल सुबह 10 बजे करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, पार्टी के एक्शन पर तोड़ेंगे चुप्पी.

रिया ने जोड़े की दो तस्वीरें भी साझा की।

फिल्म “ काइ पो चे” से बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत करने वाले सुशांत ने टीवी पर एकता कपूर के सीरियल “पवित्र रिश्ता” में 2009 से 2014 तक काम किया था। इस फिल्म में वे अंकिता लोखंडे के साथ नजर आए थे जिसके बाद वे दोनों लंबे समय तक रिश्ते में रहे।”

अंकिता ने इंस्टाग्राम पर एक दीये की तस्वीर साझा करते हुए लिखा,“चाइल्ड आफ गॉड”।सुशांत के जाने के बाद पहली बार अंकिता ने सोशल मीडिया पर सुशांत को समर्पित कोई पोस्ट किया है।

टीवी अभिनेता और सुशांत के बहुत करीबी दोस्त महेश शेट्टी ने भी सुशांत की तस्वीर के सामने मोमबत्ती जलाते हुए एक तस्वीर साझा की।

“दिल बेचारा” में सुशांत की सह-कलाकार संजना संघी ने भी सुशांत को श्रद्धांजलि दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\