देश की खबरें | राजस्थान संकट के पीछे कांग्रेस की कमजोरी : भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में राजनीतिक उठापटक के पीछे ‘‘भाजपा की चाल’’ के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोप पर पलटवार करते हुए भगवा दल ने राज्य के इस राजनीतिक संकट के लिए कांग्रेस की ‘‘कमजोरी’’ को जिम्मेवार बताया और कहा कि इसके लिए किसी और पर ठीकरा नहीं फोड़ा जाना चाहिए। राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर ने कहा, ‘‘अशोक गहलोत जी, आंख बंद करने से सूर्य का लोप नहीं होता... आपके घर का ढांचा कमजोर है और आप भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व पर इसका आरोप लगा रहे हैं।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई राजस्थान में राजनीतिक उठापटक के पीछे ‘‘भाजपा की चाल’’ के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोप पर पलटवार करते हुए भगवा दल ने राज्य के इस राजनीतिक संकट के लिए कांग्रेस की ‘‘कमजोरी’’ को जिम्मेवार बताया और कहा कि इसके लिए किसी और पर ठीकरा नहीं फोड़ा जाना चाहिए। राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर ने कहा, ‘‘अशोक गहलोत जी, आंख बंद करने से सूर्य का लोप नहीं होता... आपके घर का ढांचा कमजोर है और आप भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व पर इसका आरोप लगा रहे हैं।

भाजपा के एक अन्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पार्टी के प्रवक्ता वैजयंत जय पांडा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘उड्डयन क्षेत्र में हर पायलट प्रत्येक उड़ान से पहले एक वैकल्पिक हवाई अड्डा या हवाई पट्टी पर मौसम की खराबी या किसी तकनीकी खराबी जैसी स्थिति में विमान उतारने की योजना तैयार रखता है। हर अनुभवी पायलट यह जानता है।’’

यह भी पढ़े | पंजाब मेडिकल कॉलेज के और 8 डॉक्टर पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बागी कांग्रेस नेता सचिन पायलट से भाजपा की कोई बातचीत चल रही है, इस बारे में भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पायलट ने भगवा पार्टी के कुछ नेताओं से बात की है।

पायलट के करीबी नेताओं ने हालांकि अभी तक इसी बात पर जोर दिया है कि वह भाजपा में शामिल नहीं होंगे।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने खुद को किया क्वॉरन्टीन, कोरोना पॉजिटिव जम्मू-कश्मीर के BJP प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना के आए थे संपर्क में.

सूत्रों का कहना है कि भाजपा इस बात पर करीब से नजर रखे हुए है कि कांग्रेस के कितने विधायक गहलोत के समर्थन में हैं और कितने पायलट के।

कांग्रेस ने पायलट को उपमुख्यमंत्री के पद से मंगलवार को हटा दिया। साथ ही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से भी उनकी विदाई कर दी गई।

गहलोत ने इससे पहले आरोप लगाया था कि भाजपा ने जो मध्य प्रदेश में किया उसे राजस्थान में दोहराना चाह रही थी, हालांकि उसकी यह चाल कामयाब नहीं हो सकी।

ज्ञात हो कि मार्च में मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बागी तेवर अपनाते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था और कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सत्ता से विदाई हो गई थी।

गहलोत ने यह आरोप भी लगाया कि पायलट भाजपा के हाथों में खेल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सचिन पायलट के हाथ में कुछ भी नहीं है। वे भाजपा के हाथों में खेल रहे हैं।’’

उन्होंने भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त की कोशिश का भी आरोप लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी