Sri Lanka National Cricket Team vs England National Cricket Team, 3rd ODI Match Colombo Weather Update: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला कल यानी 27 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका की टीम को पांच विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही श्रीलंका की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमाना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चरित असलांका (Charith Asalanka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs England, 3rd ODI Match Preview: कल श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
जैक क्राउली की लंबे समय बाद इंग्लैंड की टीम की ओर से वनडे मुकाबला खेलते हुए नजर आएंगे. जैकब बेथेले को भी टीम में शामिल किया गया है. कप्तानी की जिम्मेदारी हैरी ब्रूक संभालेंगे, तो जो बटलर विकेटकीपर के रोल में नजर आएंगे. ओपनिंग की जिम्मेदारी क्राउली के साथ बेन डकेट निभाते हुए नजर आएंगे. नंबर तीन की पोजीशन पर जो रूट बल्ले से रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. सैम करन को भी अंतिम ग्यारह में जगह दी गई है. वहीं, लियाम डॉसन को भी दूसरे स्पिनर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है.
मौजूदा सीरीज का पिछला मुकाबला भी कोलंबो के मैदान पर ही खेला गया था जहां इंग्लैंड की टीम ने 219 रनों का टारगेट चेस किया और श्रीलंका की टीम को पांच विकेट से हरा दिया. इसी के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. श्रीलंका टीम से पथुम निसांका, चरिथ असलंका, और कुसल मेंडिस स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर इंग्लैंड टीम की तो जो रूट, बेन डकेट, और आदिल राशिद अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड वनडे हेड-टू-हेड (SL vs ENG ODI Head To Head Record)
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच अबतक 81 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 39 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, श्रीलंका की टीम को महज 38 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, तीन मैच बेनतीजा रहा और एक मैच टाई रहा है.
कोलंबो के मौसम का हाल (Colombo Weather Report)
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 27 जनवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. कोलंबो में मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है, तापमान करीब 29°C रहेगा. जनवरी आमतौर पर सूखा महीना होता है, लेकिन तटीय नमी खिलाड़ियों की फिटनेस की परीक्षा लेगी. हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन पूरा मैच होने की उम्मीद है. पिच धीमी और नीची रहने की संभावना है, जिससे बड़े शॉट खेलना मुश्किल हो जाता है. इस मैदान पर अक्सर पावर हिटर अक्सर संघर्ष करते हैं, जबकि स्ट्राइक रोटेट करने वाले बल्लेबाज़ सफल रहते हैं. यह मैदान स्पिनरों और स्पिन ऑल-राउंडरों के लिए बेहद अनुकूल है.
श्रीलंका और इंग्लैंड की टीम के बीच आखिरी वनडे इंटरनेशनल साल 2023 के वर्ल्ड कप में खेला गया था जिसे बेंगलुरु के मैदान पर श्रीलंका की टीम ने 25.4 ओवर में 157 रनों का लक्ष्य हासिल करके इंग्लैंड से 8 विकेट से जीता था. ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि श्रीलंकन टीम अपने घर पर भी ये कारनामा कर पाती है या नहीं.
हाल ही में दोनों टीमों का वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन खराब रहा है. श्रीलंका को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा, जबकि इंग्लैंड को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से निराशा झेलनी पड़ी है. दोनों टीम इस सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (Sri Lanka vs England 3rd ODI Probable Playing XI)
श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, पवन रत्नायके, डुनिथ वेलालागे, प्रमोद मदुशन, जेफ्री वेंडरसे, असीथा फर्नांडो.
इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, रेहान अहमद/विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद.
नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY