क्रिकेट

Sri Lanka vs England, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

श्रीलंका और इंग्लैंड की टीम के बीच आखिरी वनडे इंटरनेशनल साल 2023 के वर्ल्ड कप में खेला गया था जिसे बेंगलुरु के मैदान पर श्रीलंका की टीम ने 25.4 ओवर में 157 रनों का लक्ष्य हासिल करके इंग्लैंड से 8 विकेट से जीता था. ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि श्रीलंकन टीम अपने घर पर भी ये कारनामा कर पाती है या नहीं.

Sri Lanka vs England, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs England National Cricket Team, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard Update: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 22 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा हैं. इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक के हाथों में सौंपी गई है वहीं, जैक क्राउली साल 2023 के बाद पहली बार वनडे टीम में लौटे हैं. दोनों टीमें पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चरित असलांका (Charith Asalanka) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs England, 1st ODI Match Colombo Weather Report: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें कैसा रहेगा कोलंबो के मौसम का हाल

कोलंबो में श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (Sri Lanka vs England 1st ODI Match Playing XI)

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चैरिथ असलंका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, पवन रथनायके, डुनिथ वेललेज, प्रमोद मदुशन, जेफरी वांडरसे, असिथा फर्नांडो.

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक, सैम करन, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद.

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Sri Lanka National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard)

श्रीलंका और इंग्लैंड की टीम के बीच आखिरी वनडे इंटरनेशनल साल 2023 के वर्ल्ड कप में खेला गया था जिसे बेंगलुरु के मैदान पर श्रीलंका की टीम ने 25.4 ओवर में 157 रनों का लक्ष्य हासिल करके इंग्लैंड से 8 विकेट से जीता था. ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि श्रीलंकन टीम अपने घर पर भी ये कारनामा कर पाती है या नहीं.

हाल ही में दोनों टीमों का वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन खराब रहा है. श्रीलंका को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा, जबकि इंग्लैंड को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से निराशा झेलनी पड़ी है. दोनों टीम इस सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी.

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2026 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).