Sri Lanka National Cricket Team vs England National Cricket Team, 1st ODI Match Colombo Weather Update: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 22 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक के हाथों में सौंपी गई है वहीं, जैक क्राउली साल 2023 के बाद पहली बार वनडे टीम में लौटे हैं. दोनों टीमें पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चरित असलांका (Charith Asalanka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs England, 1st ODI Match Prediction: कोलंबो में आज इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
श्रीलंका ने अपने पिछले तीन मैच गंवाए हैं, लेकिन कोलंबो उनका मजबूत गढ़ माना जाता है. श्रीलंका की सबसे बड़ी ताकत स्पिन आक्रमण है, जिसकी अगुवाई वानिंदु हसरंगा और महेश थीक्षाणा कर रहे हैं. बल्लेबाज़ी में पाथुम निसांका लगातार रन बनाकर टीम को संभाले हुए हैं. दूसरी तरफ, इंग्लैंड ने भी हाल के समय में संघर्ष किया है और अपनी पिछली पांच वनडे मुकाबलों में से चार हारी हैं. हालांकि, जो रूट की वापसी स्पिन के खिलाफ टीम को स्थिरता देती है. युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल और रेहान अहमद उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
श्रीलंका की टीम से पथुम निसांका, चरिथ असलंका, और वानिन्दु हसरंगा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं इंग्लैंड की टीम से रूट, जोस बटलर, और सैम करन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं. दोनों टीमें हाल के मैचों में संघर्ष करती दिखी हैं और अपनी पिछली पाँच में से कई मैच हार चुकी हैं, ऐसे में यह मुकाबला मोमेंटम हासिल करने के लिए बेहद अहम है. यह मुकाबला 300 रन का हाई-स्कोरिंग मुकाबला नहीं है. इस मैदान पर स्पिन, धैर्य और ऑल-राउंड प्रदर्शन को समझना ही जीत की कुंजी होगी.
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड वनडे हेड-टू-हेड (SL vs ENG ODI Head To Head Record)
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच अबतक 79 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 38 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, श्रीलंका की टीम को महज 37 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, तीन मैच बेनतीजा रहा और एक मैच टाई रहा है.
कोलंबो के मौसम का हाल (Colombo Weather Report)
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 22 जनवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. कोलंबो में मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है, तापमान करीब 29°C रहेगा. जनवरी आमतौर पर सूखा महीना होता है, लेकिन तटीय नमी खिलाड़ियों की फिटनेस की परीक्षा लेगी. हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन पूरा मैच होने की उम्मीद है. पिच धीमी और नीची रहने की संभावना है, जिससे बड़े शॉट खेलना मुश्किल हो जाता है. इस मैदान पर अक्सर पावर हिटर अक्सर संघर्ष करते हैं, जबकि स्ट्राइक रोटेट करने वाले बल्लेबाज़ सफल रहते हैं. यह मैदान स्पिनरों और स्पिन ऑल-राउंडरों के लिए बेहद अनुकूल है.
श्रीलंका और इंग्लैंड की टीम के बीच आखिरी वनडे इंटरनेशनल साल 2023 के वर्ल्ड कप में खेला गया था जिसे बेंगलुरु के मैदान पर श्रीलंका की टीम ने 25.4 ओवर में 157 रनों का लक्ष्य हासिल करके इंग्लैंड से 8 विकेट से जीता था. ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि श्रीलंकन टीम अपने घर पर भी ये कारनामा कर पाती है या नहीं.
हाल ही में दोनों टीमों का वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन खराब रहा है. श्रीलंका को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा, जबकि इंग्लैंड को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से निराशा झेलनी पड़ी है. दोनों टीम इस सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी.
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, वानिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन, असीथा फर्नांडो.
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक, सैम करन, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद.
नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY