Delhi Capitals Women vs Gujarat Giants Women, 4th Match Womens Premier League 2026 Scorecard Update: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का चौथा मुकाबला आज यानी 11 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम गुजरात जायंट्स महिला के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में खेला जा रहा हैं. आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स की टीमें अपने अभियान की शुरूआत कर ली हैं. दोनों टीमों का यह दूसरा मुकाबला हैं. दोनों ही टीमें एक-दूसरे को पछाड़ने के इरादे के साथ मैदान में उतरेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में गुजरात जायंट्स की अगुवाई एशले गार्डनर (Ashleigh Gardner) कर रहीं हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Virat Kohli New Milestone: पहले वनडे मुकाबले विराट कोहली ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए सबसे तेज 28 हजार रन
गुजरात जायंट्स ने अपने पहले ही मुकाबले में दमदार प्रदर्शन से सभी शंकाओं को खत्म किया. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार मिली. गुजरात जायंट्स ने हर डिपार्टमेंट में शानदार खेल दिखाते हुए 10 रन से जीत दर्ज की. जहां उसने टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में जीत के साथ खाता खोला था. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग- तीनों में टीम संतुलित नजर आई.
महिला प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम गुजरात जायंट्स महिला के बीच, जबकि दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल अकेडमी में खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम गुजरात जायंट्स महिला के बीच पहला मैच शाम 3 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस 2:30 पर होगा.
एश्ले गार्डनर की कप्तानी में गुजरात जायंट्स ने पिछले साल अच्छा प्रदर्शन किया था और पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाई थी. एश्ले गार्डनर ने इस सीजन की टीम को पिछले सीजन से मजबूत बताया है और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है. यूपी और गुजरात की टक्कर दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बतौर कप्तान श्रेष्ठता की परीक्षा भी है. इन दोनों ही टीमों के बीच पिछला मुकाबला साल 2025 के सीजन में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था जिसमें गुजरात जायंट्स की टीम ने 19.3 ओवर में 178 रनों का टारगेट हासिल करके 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी.
दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम बनाम गुजरात जायंट्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Delhi Capitals Cricket Team vs Gujarat Giants Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 94 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर 209 रन बनाए. गुजरात जायंट्स की तरफ से सोफी डिवाइन ने सबसे ज्यादा 95 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान सोफी डिवाइन ने महज 42 गेंदों पर सात चौके और आठ छक्के लगाए. सोफी डिवाइन के अलावा कप्तान एशले गार्डनर ने 49 रन बनाए.
दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को श्रीचरणी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से नंदनी शर्मा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. नंदनी शर्मा के अलावा श्रीचरणी और चिनेले हेनरी ने दो-दो विकेट चटकाए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 210 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
गुजरात जायंट्स की बल्लेबाजी: 209/10, 20 ओवर (बेथ मूनी 19 रन, सोफी डिवाइन 95 रन, एशले गार्डनर 49 रन, जॉर्जिया वेयरहम 3 रन, अनुष्का शर्मा 13 रन, भारती फुलमाली 3 रन, काशवी गौतम 14 रन, कनिका आहूजा 4 रन, तनुजा कंवर नाबाद 1 रन, रेणुका सिंह ठाकुर 0 रन और राजेश्वरी गायकवाड़ 0 रन.)
दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी: (श्रीचरणी 2 विकेट, नंदनी शर्मा 5 विकेट, शैफाली वर्मा 1 विकेट और चिनेले हेनरी 2 विकेट).
नोट: दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम बनाम गुजरात जायंट्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY