क्रिकेट

PBKS vs RCB IPL 2025: '20 साल हो गए, तेरे कोच...' विराट कोहली और हरप्रीत बराड़ के बीच हुई तीखी नोखझोक, वायरल हुआ वीडियो

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को मुल्लांपुर में आईपीएल 2025 के मुकाबले के दौरान पंजाब किंग्स के स्पिनर हरप्रीत बरार के साथ तीखी नोकझोंक की. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में 36 वर्षीय विराट कोहली को बरार को '20 साल हो गए, तेरे कोच को भी जानता हूं' कहते हुए सुना गया, जो स्टंप माइक पर कैद हो गया.

PBKS vs RCB IPL 2025: '20 साल हो गए, तेरे कोच...' विराट कोहली और हरप्रीत बराड़ के बीच हुई तीखी नोखझोक, वायरल हुआ वीडियो
विराट कोहली (Photo: X/@StarSportsIndia)

PBKS vs RCB IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को मुल्लांपुर में आईपीएल 2025 के मुकाबले के दौरान पंजाब किंग्स के स्पिनर हरप्रीत बरार के साथ तीखी नोकझोंक की. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में 36 वर्षीय विराट कोहली को बरार को '20 साल हो गए, तेरे कोच को भी जानता हूं' कहते हुए सुना गया, जो स्टंप माइक पर कैद हो गया. जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें की बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बरार का रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है. हालांकि इस मैच में बरार ने 4-0-27-1 के सम्मानजनक आंकड़े के साथ देवदत्त पडिक्कल को 61 रन पर आउट किया और वे ज्यादा कुछ इस मैच में नहीं कर सके. इस मैच में पंजाब ने आरसीबी को 158 रनों का लक्ष्य दिया. जिसे मेहमान टीम ने 18.5 हासिल कर लिया. आरसीबी के ओर से विराट कोहली ने 73 रन बनाए. जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 61 रन का योगदान दिया.

 विराट कोहली और हरप्रीत बराड़ के बीच हुई तीखी नोखझोक

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2025 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).