Viral Video: बिजनौर में पुलिसकर्मी ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश
बिजनौर जिले के दारानगर गंज इलाके में एक हैरान कर देनवाली घटना सामने आई है. देर रात दो गुटों के बीच शराब के नशे में पथराव में हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया. इस दौरान कई युवकों को हिरासत में लिया...
बिजनौर, 23 अक्टूबर: बिजनौर जिले के दारानगर गंज इलाके में एक हैरान कर देनवाली घटना सामने आई है. देर रात दो गुटों के बीच शराब के नशे में पथराव में हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया. इस दौरान कई युवकों को हिरासत में लिया. हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी को एक महिला के बाल पकड़कर घसीटते हुए देखा जा सकता है. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया. पीड़ित महिला काजल और उसकी मां गीता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया. घटना के विरोध में ग्रामीणों ने थाने पर प्रदर्शन किया और एसएचओ संजय त्यागी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. बिजनौर पुलिस ने बताया कि मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने दंगा और मारपीट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें: VIDEO: भीलवाड़ा में पत्नी से छेड़खानी के विरोध में SDM ने पंप कर्मी को जड़ा थप्पड़, कर्मचारी ने भी अधिकारी पर बोला हमला
बिजनौर में पुलिसकर्मी ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा
उoप्रo जनपद बिजनौर थाना कोतवाली नगर का मामला जहां ग्राम मे दो पक्षो मे हुए विवाद में आई पुलिस ने महिला से बाल पकड़कर की अभद्रता l@Uppolice संज्ञान मे लेकर कार्यवाही करे l@bijnorpolice @wpl1090 @dgpup @NCWIndia @India_NHRC #NRP pic.twitter.com/3VZJrWDVzw
— न्याय रक्षा परिषद (@NRPorg) October 23, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2025 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

