Fact Check: विराट कोहली IND vs AUS दूसरे वनडे में शून्य पर आउट होने के बाद बेटे अकाय की पैरेंट-टीचर मीटिंग में शामिल होने लंदन हुए रवाना? क्या है सच
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में डक (शून्य) पर आउट होने के बाद अचानक लंदन रवाना हो गए.
- Read in
- English
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में डक (शून्य) पर आउट होने के बाद अचानक लंदन रवाना हो गए, ताकि वे अपने बेटे अकाय के पैरेंट-टीचर मीटिंग में शामिल हो सकें. लेकिन क्या यह खबर सच है? आइए जानते हैं सच्चाई क्या है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ इस समय ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही है. पहले मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा और दूसरे मैच में विराट कोहली एक बार फिर बिना रन बनाए आउट हो गए. इसी बीच कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स वायरल होने लगीं जिनमें दावा किया गया कि कोहली मैच खत्म होते ही लंदन रवाना हो गए हैं.
इन पोस्ट्स में यह भी लिखा गया कि कोहली अपने बेटे अकाय के स्कूल में पैरेंट-टीचर मीटिंग में हिस्सा लेने जा रहे हैं और तीसरे वनडे से पहले वापस लौट आएंगे.
विराट कोहली के लंदन जाने का झूठा दावा
🚨 Urgent
Virat Kohli leaves the team to attend Akaay’s parent-teacher meeting in London.
Will rejoin before the 3rd ODI.
Source :- PTI#ViratKohli pic.twitter.com/PGVaV85xiH
— zoxxy (@PrimeKohli) October 23, 2025
विराट कोहली के लंदन रवाना होने का एक और झूठा दावा
🚨 KING KOHLI LEAVES FOR LONDON 🚨
Sources say Virat Kohli is flying to London to attend his son’s PTM.
A true reminder that greatness is not just in records but in priorities.
Kohli proves once again he is not only a world-class athlete but also a world-class parent.… pic.twitter.com/lPRepqB1zj
— Nut Boult (@NutBoult) October 23, 2025
वायरल दावे की सच्चाई
हकीकत में, यह खबर पूरी तरह फर्जी है. कोहली मैच के दौरान पूरे समय मैदान पर मौजूद थे. जब भारत बल्लेबाजी पूरी कर चुका था, तब ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान कोहली ने शानदार फील्डिंग की, यहां तक कि उन्होंने ट्रैविस हेड का कैच भी पकड़ा.
विराट कोहली ने कैच लपककर ट्रैविस हेड को आउट किया
You cannot keep this man out of the game! 😎#HarshitRana outfoxes Travis Head who gives a simple catch to #ViratKohli. 👏#AUSvIND 👉 2nd ODI | LIVE NOW 👉 https://t.co/dfQTtniylt pic.twitter.com/Hrfh9iRlhS
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 23, 2025
यानी कि वह पूरे मैच के दौरान टीम इंडिया के साथ मैदान पर मौजूद थे और कहीं नहीं गए. सोशल मीडिया पर फैली ये खबरें AI-जनरेटेड या एडिटेड पोस्ट्स पर आधारित हैं, जिनका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है.
विराट कोहली के लंदन जाने का दावा पूरी तरह झूठा है. वह भारत की टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही मौजूद हैं और आगामी तीसरे वनडे की तैयारी कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2025 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

