Violence in Nagpur: नागपुर में भड़की हिंसा, दो गुटों में हुई जमकर पत्थरबाजी, वाहनों को लगाई आग, गाड़ियों में की तोड़फोड़ (Watch Video)
नागपुर के महाल परिसर में सुबह औरंगजेब की कब्र को हटाने को लेकर वीएचपी और बजरंग दल ने औरंगजेब का पुतला फूंका था और इसके बाद कब्र को हटाने की मांग की थी. जिसके बाद शाम के समय दो गुटों के बीच हिंसा हो गई.
नागपुर, महाराष्ट्र: नागपुर के महाल परिसर में सुबह औरंगजेब की कब्र को हटाने को लेकर वीएचपी और बजरंग दल ने औरंगजेब का पुतला फूंका था और इसके बाद कब्र को हटाने की मांग की थी. जिसके बाद शाम के समय दो गुटों के बीच हिंसा हो गई. इस हिंसा के बाद कई गाड़ियों की तोड़फोड़ की गई और जमकर पत्थरबाजी की गई. इसके साथ ही आगजनी की घटनाएं भी हो चुकी है. इस घटना के बाद महाल परिसर में बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है. इस दौरान लोगों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए. महाल परिसर में दो वाहनों को भी आग लगा दी गई है. इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर के लोगों से शांत रहने की अपील की है.ये भी पढ़े:Akola Violence: महाराष्ट्र के अकोला में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत, 8 घायल, अब तक 30 गिरफ्तार
नागपुर में भडकी हिंसा
#WATCH | Maharashtra: Efforts underway to douse fire in vehicles that have been torched in Mahal area of Nagpur.
Tensions have broken out here following a dispute between two groups. pic.twitter.com/rRheKdpGh4
— ANI (@ANI) March 17, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2025 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

