News

VIDEO: चुनाव आयोग दबाव में है, सरकार से मिला हुआ है, ये लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं है.. पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने साधा निशाना

बिहार चुनाव के बाद एनडीए की बंपर जीत हुई है. लेकिन अब इस जीत के बाद विपक्ष चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है. राहुल गांधी, आरजेडी और पप्पू यादव के बाद अब कांग्रेस के सीनियर नेता अशोक गहलोत ने सवाल उठाया है.

VIDEO: चुनाव आयोग दबाव में है, सरकार से मिला हुआ है, ये लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं है.. पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने साधा निशाना
Ashok Gehlot (Credit @VistaarNews)

Rajasthan News: बिहार चुनाव के बाद एनडीए की बंपर जीत हुई है. लेकिन अब इस जीत के बाद विपक्ष चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है. राहुल गांधी, आरजेडी और पप्पू यादव के बाद अब कांग्रेस के सीनियर नेता अशोक गहलोत (Ashok Gehlot)ने सवाल उठाया है. उन्होंने कहा की इलेक्शन कमीशन दबाव में है, मिला हुआ है सरकार से. ये लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं है. उन्होंने कहा की एसआईआर शुरू कर दिया. यही अगर सभी पार्टियों को बुलवाकर सलाह लेकर करते, उसके बाद अगर करते तो किसी को एतराज नहीं होता. उन्होंने कहा की ,' कौन चाहेगा की फर्जी लिस्टिंग में नाम आएं. उन्होंने कहा की हर एक पार्टी चाहेगी की वोटर लिस्ट में कोई भी नाम नहीं छूटे. जो जेन्युइन है, ऐसे कोई भी नाम कटे नहीं. लेकिन जो तरीका अपनाया है, वह संदेहास्पद है. इस वीडियो (Video)को सोशल मीडिया X पर @VistaarNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: बिहार की जनता खुश नहीं है, जो हुआ है वह चुनाव आयोग के कारण हुआ है.. रॉबर्ट वाड्रा ने उठाए इलेक्शन के नतीजों पर सवाल

अशोक गहलोत ने साधा चुनाव आयोग पर निशाना

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2025 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).