Jashpur: अजीब लोग है! जशपुर में अंडों से भरी पिकअप वैन हुई पलटी, लोगों ने मचाई लूट, बाल्टी भर भरकर फूटे अंडे लेकर जाने लगे ग्रामीण
टैंकर पलटने की वजह से डीजल की लूट, गाड़ियों का एक्सीडेंट हो जाने की वजह से मुर्गियों, और मछलियों की लूट के कई वीडियो सामने आएं.लेकिन अब छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसको देखकर लोग भी हैरान हो गए है.
जशपुर, छत्तीसगढ़: टैंकर पलटने की वजह से डीजल की लूट, गाड़ियों का एक्सीडेंट हो जाने की वजह से मुर्गियों, और मछलियों की लूट के कई वीडियो सामने आएं.लेकिन अब छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसको देखकर लोग भी हैरान हो गए है. दरअसल यहांपर एक पिकअप वाहन पलटी हो गया, जिसमें अंडे भरें हुए थे. इस दौरान जब वाहन पलटी हुआ तो उसमें रखे कुछ अंडे सही सलामत रहे, जबकि ज्यादातर अंडे फूट चुके थे. जैसे ही आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली, लोग अंडे लूटने के लिए मौके पर बर्तन और बाल्टियां लेकर पहुंच गए और फूटे हुए अंडे को बाल्टी और बर्तनों में भरकर ले जाने लगे. सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @VistaarNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: शर्मनाक! सिद्धार्थनगर में मछलियों से भरा पिकअप दीवार से टकराया, आसपास खड़े लोगों में मछलियां लुटने की मची होड़, वीडियो वायरल
लोग बाल्टियों में भरकर ले गए फूटे हुए अंडे
छत्तीसगढ़ | जशपुर में सड़क पर पलटी अंडे से भरी पिकअप, बाल्टी-बर्तन लेकर दौड़े ग्रामीण#Chhattisgarh #CGNews #Jashpur #ViralVideo pic.twitter.com/TtporS5oEW
— Vistaar News (@VistaarNews) July 27, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2025 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

