News

VIDEO: शर्मनाक! सिद्धार्थनगर में मछलियों से भरा पिकअप दीवार से टकराया, आसपास खड़े लोगों में मछलियां लुटने की मची होड़, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक अनियंत्रित पिकअप वाहन तेज रफ़्तार से आया और एक दीवार में जाकर टकरा गया. इसमें मछलियां भरी हुई थी.

VIDEO: शर्मनाक! सिद्धार्थनगर में मछलियों से भरा पिकअप दीवार से टकराया, आसपास खड़े लोगों में मछलियां लुटने की मची होड़, वीडियो वायरल
Credit-(Twitter-X)

सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र के डफालीपुर से एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक अनियंत्रित पिकअप वाहन तेज रफ़्तार से आया और एक दीवार में जाकर टकरा गया. इसमें मछलियां भरी हुई थी. जैसे ही पिकअप दीवार से टकराया, इसमें रखी मछलियां लुटने के लिए आसपास खड़े लोगों में होड़ सी मच गई. इस घटना ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार किया है.

इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है की एक चौक में एक अनियंत्रित पिकअप वाहन आता है और एक जगह जाकर टकरा जाता है. इसके बाद का नजारा देखकर आपको भी हैरानी होगी. किसी ने ये तक देखने की कोशिश नहीं की ,कि ड्राइवर जिंदा है या मर गया. हालांकि वाहन चालक दिखाई दे रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे उसे गंभीर चोटें लगी है.इस घटना ने एक बार इंसानियत को फिर शर्मसार किया है. ये भी पढ़े:Viral Video: कोल्ड ड्रिंक के ट्रक का हुआ एक्सीडेंट, ड्राइवर की मदद करना छोड़ लोग लुटने लगे सामान, गाजियाबाद की घटना का वीडियो वायरल

पिकअप के एक्सीडेंट के बाद लोगों ने लुटी मछलियां 

इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आई है. जिसमें लोगों ने एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर को देखा तक नहीं और नाही एक्सीडेंट के बाद उसे बचाने की कोशिश. उन्होंने ट्रक या वाहन में रखा सामान खुले आम लुट लिया. ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2024 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).