वायरल

Viral Video: रेलवे ट्रैक पर सो गया शराबी, लोको पायलट ने ट्रेन रोककर पीटते हुए हटाया, महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले का वीडियो आया सामने

रेलवे ट्रैक पर कई लोग सुसाइड करने के इरादे से सो जाते है, या फिर कई बार शराब पीकर लोग अपनी जान खतरे में डालते हुए ऐसा करते है. चंद्रपुर जिले से ऐसा ही एक चौंकानेवाला वीडियो सामने आया है.

Viral Video: रेलवे ट्रैक पर सो गया शराबी, लोको पायलट ने ट्रेन रोककर पीटते हुए हटाया, महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले का वीडियो आया सामने
Credit-(X,@SaamanaOnline)

Viral Video: रेलवे ट्रैक पर कई लोग सुसाइड करने के इरादे से सो जाते है, या फिर कई बार शराब पीकर लोग अपनी जान खतरे में डालते हुए ऐसा करते है. चंद्रपुर जिले से ऐसा ही एक चौंकानेवाला वीडियो सामने आया है. जहां पर एक शराबी रेलवे फाटक के पास के ट्रैक पर ही सो गया. जब ये शराबी शख्स ट्रैक पर सोया,तब फाटक बंद था और सामने से ट्रेन आ रही थी. एक दुसरे शख्स ने इसको उठाने की कोशिश और इसको वहां से हटाया. लेकिन इस दौरान वह ट्रैक के पास खड़ा हो गया. इस दौरान लोको पायलट ने भी ट्रेन रोक दी और नीचे उतरकर जमकर इस शराबी की पिटाई कर दी. ये घटना मूल -सिंदेवाही मार्ग के राजोली रेल्वे फाटक की बताई जा रही है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @SaamanaOnline नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: रेलवे ट्रैक पर नशे की हालत में सो गया शख्स, ऊपर से चली गई पूरी मालगाड़ी, देखनेवालों के उड़े होश, भोपाल रेलवे स्टेशन का वीडियो आया सामने

रेलवे ट्रैक पर सोया शराबी

हो सकता था बड़ा हादसा

अगर समय पर लोको पायलट ने ट्रेन नहीं रोकी होती तो इस शराबी शख्स को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता था. इस घटना के बाद रेलवे फाटक पर तैनात कर्मचारी की लापरवाही भी सामने आई है. अगर उसने समय रहते इसको यहां से हटाया होता तो शायद ट्रेन को रोकना न पड़ता.

पहले भी ऐसी घटनाएं आई है सामने

इस तरह की कई घटनाएं पहले भी उत्तर प्रदेश से सामने आई है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस शराबी शख्स पर कार्रवाई की मांग भी कर रहे है. जिससे की वह दोबारा ऐसी हरकत न करें.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2025 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).