VIDEO: रेलवे ट्रैक पर नशे की हालत में सो गया शख्स, ऊपर से चली गई पूरी मालगाड़ी, देखनेवालों के उड़े होश, भोपाल रेलवे स्टेशन का वीडियो आया सामने
भोपाल के रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी घटना सामने आई है. जहांपर एक शख्स शराब के नशे में रेलवे ट्रैक पर ही सो गया. इसी दौरान यहां से एक मालगाड़ी इस शख्स के ऊपर से गुजर गई.
भोपाल, मध्य प्रदेश: भोपाल के रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी घटना सामने आई है. जहांपर एक शख्स शराब के नशे में रेलवे ट्रैक पर ही सो गया. इसी दौरान यहां से एक मालगाड़ी इस शख्स के ऊपर से गुजर गई. इस घटना के बाद एक बार फिर लापरवाही सामने आई है. बताया जा रहा है कि शख्स बिलकुल भी होश में नहीं था और अचानक पटरी पर ही लेट गया. इसके ऊपर से मालगाड़ी गुजरने के बाद इसकी जानकारी रेलवे को मिली. जिसके बाद उसे पटरियों से उठाया गया.
इस शख्स को ज्यादा चोटें नहीं आई है. लेकिन रेलवे प्रशासन की लापरवाही एक बार और सामने आई है. इस वीडियो में देख सकते है कि ट्रेन के नीचे पटरियों पर शख्स सोया हुआ है और ट्रेन ऊपर से गुजर रही है. इस वीडियो को सोशल मीडिया 'एक्स' पर @imchandansinghs नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Video: शराब के नशे में पटरियों पर सो गया शख्स, ऊपर से गुजर गई ट्रेन, उत्तरप्रदेश के बिजनौर की घटना का वीडियो वायरल
भोपाल रेलवे स्टेशन की पटरियों पर सोया शख्स
ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी, पटरी पर सोता रहा युवक; भोपाल रेलवे स्टेशन की रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें pic.twitter.com/qjo1mgT5TD
— Chandan Singh Rajput (@imchandansinghs) February 9, 2025
शाम के दौरान हुई घटना
बताया जा रहा है की ये घटना रविवार की शाम की है. करीब 7 बजे के दौरान भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 2 पर यात्रियों ने देखा कि एक शख्स रेलवे ट्रैक पर लेटा हुआ है और इसी दौरान उसपर से पूरी ट्रेन निकल जाती है. ये नजारा देखकर यात्रियों के भी रोंगटे खड़े हो गए. गनीमत है की इस दौरान इस शख्स की जान बच गई.
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं
इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी है. कई लोग गलती से ट्रेन के नीचे गिर जाते है और इसके बाद कुछ देर के लिए ट्रेन के जाने तक पटरी पर लेटे रहते है. जिसके कारण उनकी जान बच गई. ऐसे कई वीडियो सामने भी आएं. शराब के नशे में भी कई लोग जानबूझकर ट्रेन की पटरियों पर सोने के वीडियो भी सामने आएं. इस घटना में रेलवे प्रशासन की लापरवाही भी उजागर हुई और ऐसे में अब रेलवे सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2025 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

