देश

Fact Check: '25 साल की लड़कियां चार जगह मुंह मार चुकी होती हैं': क्या अनिरुद्धाचार्य का वायरल हो रहा वीडियो एडिटेड है? जानें सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धार्मिक प्रवक्ता स्वामी अनिरुद्धाचार्य कुछ ऐसा कहते सुने जा रहे हैं, जिससे बवाल मच गया है. वीडियो में वो 25 साल की लड़कियों के बारे में बेहद आपत्तिजनक बातें करते नजर आ रहे हैं.

Fact Check: '25 साल की लड़कियां चार जगह मुंह मार चुकी होती हैं': क्या अनिरुद्धाचार्य का वायरल हो रहा वीडियो एडिटेड है? जानें सच्चाई
Photo- @sanjayjourno & @AbhishekTyagi_/X

Aniruddhacharya on 'Unmarried Women Have Loose Character' Remark: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धार्मिक प्रवक्ता स्वामी अनिरुद्धाचार्य कुछ ऐसा कहते सुने जा रहे हैं, जिससे बवाल मच गया है. वीडियो में वो 25 साल की लड़कियों के बारे में बेहद आपत्तिजनक बातें करते नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कहा, '25 साल की लड़की चार जगह मु मार चुकी होती है.' अब सवाल ये उठता है कि क्या ये वीडियो सच में वैसा ही है जैसा दिखाया जा रहा है या इसके साथ छेड़छाड़ की गई है?

दरअसल, ये वीडियो एक धार्मिक आयोजन का है, जो कथित तौर पर वृंदावन में रिकॉर्ड किया गया था. स्वामी अनिरुद्धाचार्य  ने अपनी सफाई में कहा है कि वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर फैलाया गया है.

ये भी पढें: Fact Check: सहारनपुर में कांवड़ ट्रक की चपेट में आने से ‘वाहिद’ की मौत हो गई? पुराने वीडियो को नया बताकर किया वायरल, पुलिस ने बताई सच्चाई

अनिरुद्धाचार्य का यही वीडियो हो रहा वायरल

वायरल वीडियो पर अनिरुद्धाचार्य की सफाई

'कुछ लड़कियों" की बात की थी'

उन्होंने कहा कि उन्होंने "कुछ लड़कियों" की बात की थी, ना कि सभी की. लेकिन वायरल हो रहे क्लिप से “कुछ” शब्द को हटा दिया गया है, जिससे बात का मतलब ही बदल गया. अनिरुद्धाचार्य  का कहना है कि उनके बयान का एक हिस्सा काटकर फैलाया गया है, ताकि लोगों की भावनाएं भड़कें. साथ ही उन्होंने ये भी इशारा किया कि यह सब AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से किया जा सकता है.

तो क्या वीडियो फर्जी है?

स्वामी अनिरुद्धाचार्य  के मुताबिक, वीडियो असली है, लेकिन उसमें जो बात लोगों तक पहुंचाई जा रही है, वह आधी सच्चाई पर आधारित है. यानि वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके उसे गलत संदर्भ में फैलाया गया है. इसका साफ मतलब है कि यह वीडियो "आउट ऑफ कॉन्टेक्स्ट" है.

हालांकि, उनके शब्दों की भाषा और टोन पर सवाल उठना लाजमी है.

निष्कर्ष:

कोई भी वीडियो देखने से पहले उसकी पूरी पृष्ठभूमि जानना जरूरी है. आधा सच कई बार झूठ से भी ज्यादा खतरनाक होता है. इसलिए अगली बार जब किसी धर्मगुरु या किसी भी व्यक्ति का वीडियो वायरल हो, तो पहले उसका फैक्ट चेक जरूर करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2025 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).