Makar Sankranti 2023 Wishes: मकर संक्रांति की इन हिंदी WhatsApp Messages, GIF Greetings, Quotes के जरिए दें अपनों को शुभकामनाएं
मकर संक्रांति 2023 (Photo Credits: File Image)

Makar Sankranti 2023 Wishes in Hindi: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का विशेष महत्व बताया जाता है. दरअसल, जब सूर्यदेव (Surya Dev) धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. इस साल 15 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति मनाई जा रही है. इस पर्व के साथ ही शादी, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे सभी मांगलिक कार्य शुरु हो जाते हैं. मकर संक्रांति को देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न नामों से जाना जाता है. उत्तर भारत में इसे खिचड़ी (Khichdi), तमिलनाडु में पोंगल (Pongal), ओडिशा में मकर चौला (Makar Chaula), असम में माघ बिहू (Magh Bihu) और गुजरात में उत्तरायण (Uttarayan) कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन श्रीहरि ने पृथ्वी लोक से असुरों का संहार किया था और उनकी विजय की खुशी में इस पर्व को मनाया जाता है.

मकर संक्रांति पर गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान व दान के बाद सूर्यदेव की पूजा का विशेष महत्व है. इस दिन तिल से बनी चीजों का दान करना काफी शुभ माना जाता है और तिल-गुड़ का सेवन किया जाता है. इसके साथ ही शुभकामना संदेश शेयर किए जाते हैं. ऐसे में आप भी मकर संक्रांति के इन विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स के जरिए अपनों को प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- मंदिर की घंटी, आरती की थाली,

नदी के किनारे सूरज की लाली,

जिंदगी में आए खुशियों की बहार,

आपको मुबारक हो मकर संक्रांति का त्योहार.

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

मकर संक्रांति 2023 (Photo Credits: File Image)

2- तन में मस्ती, मन में उमंग,

चलो आकाश में डाले रंग,

हो जाएं सब संग-संग,

और जमकर उड़ाए पतंग.

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

मकर संक्रांति 2023 (Photo Credits: File Image)

3- काट ना सके कभी कोई पतंग आपकी,

टूटे ना कभी डोर विश्वास की,

छू लो आप जिंदगी की सारी कामयाबी,

जैसे पतंग छूती है ऊंचाइयां आसमान की.

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

मकर संक्रांति 2023 (Photo Credits: File Image)

4- सूरज की राशि बदलेगी,

कुछ का नसीब बदलेगा,

यह साल का पहला पर्व होगा,

जब हम सब मिलकर खुशियां बांटेंगे.

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

मकर संक्रांति 2023 (Photo Credits: File Image)

5- सपनों को लेकर मन में,

उड़ाएंगे पतंग आसमान में,

ऐसी भरेगी उड़ान मेरी पतंग,

जो भर देगी जीवन में खुशियों के तरंग.

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

मकर संक्रांति 2023 (Photo Credits: File Image)

कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन मांस-मदिरा जैसी तामसिक चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए. किसी के लिए गलत वाणी या अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए. इस दिन पेड़ों की कटाई को अशुभ माना जाता है. मकर संक्रांति के दिन गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करने से पहले कुछ भी नहीं खाना चाहिए. अगर इस दिन कोई साधु, भिखारी या बुजुर्ग आपके घर आए तो उसे खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए.