News

VIDEO: झांसी में नाबालिग छात्र के साथ मारपीट! अधेढ़ उम्र के शख्स ने जमकर बरसाएं थप्पड़, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज

झांसी में एक मारपीट का वीडियो सामने आया है. जहां पर एक गली में एक 10वीं के नाबालिग छात्र के साथ जमकर मारपीट की गई. इस छात्र पर जमकर थप्पड़ बरसाएं गए. इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने इसपर संज्ञान लेते हुए आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है.

VIDEO: झांसी में नाबालिग छात्र के साथ मारपीट! अधेढ़ उम्र के शख्स ने जमकर बरसाएं थप्पड़, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज
Credit-(X,@News1IndiaTweet)

झांसी, उत्तर प्रदेश: झांसी से  एक मारपीट का वीडियो सामने आया है. जहां पर एक गली में एक 10वीं के नाबालिग छात्र के साथ जमकर मारपीट की गई. इस छात्र पर जमकर थप्पड़ बरसाएं गए. इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने इसपर संज्ञान लेते हुए आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है. इस दौरान वीडियो में देख सकते है की एक गली से तीन छात्र जा रहे होते है और इसी दौरान एक गाड़ी पर दो लोग आते है और इस छात्र को रुकने के लिए कहते है और इसके साथ एक अधेढ़ उम्र का शख्स मारपीट करने लगता है, इसके बाद इस छात्र के साथ आनेवाले दोनों छात्र वहां से निकल जाते है.

इस दौरान वहां से काफी लोग आना जाना कर रहे होते है, लेकिन कोई भी बीच बचाव करने की कोशिश नहीं करता. ये घटना प्रेमनगर पुलिस स्टेशन की हद की बताई जा रही है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @News1IndiaTweet नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: झांसी में पति दिखा प्रेमिका के साथ तो पत्नी ने खोया आपा, बीच सड़क पर जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

नाबालिग छात्र के साथ जमकर मारपीट 

बताया जा रहा है की आरोपी की बेटी के साथ छात्र ने की थी अभद्रता

जानकारी के मुताबिक़ जिस शख्स ने छात्र की पिटाई की है. उसकी बेटी के साथ इस छात्र ने अभद्रता की थी. ऐसा आरोप है. जिसके कारण गुस्साएं इस शख्स ने छात्र की पिटाई कर दी.

मारपीट के बाद शख्स छात्र को गाड़ी पर बिठाकर ले गया

इस दौरान दो लोग छात्र के साथ काफी मारपीट करते है और इसके बाद शख्स इस छात्र को अपने दुपहिया वाहन पर बैठाकर ले जाता है. इस घटना के बाद सदर पुलिस की अधिकारी स्नेहा तिवारी ने बताया की छात्र के साथ मारपीट करने के बाद आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया और इस मामले की जांच की जा रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2025 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).