News

Pratapgarh: खाकी फिर शर्मसार! बीच सड़क पर महिला को पुलिस कर्मचारी ने मारे थप्पड़, मोबाइल भी तोडा, प्रतापगढ़ का VIDEO आया सामने

उत्तर प्रदेश के कुंडा थाना क्षेत्र के मनगढ़ धाम से पुलिस की गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें पुलिस ने महिला को थप्पड़ मारे और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया.

Pratapgarh: खाकी फिर शर्मसार! बीच सड़क पर महिला को पुलिस कर्मचारी ने मारे थप्पड़, मोबाइल भी तोडा, प्रतापगढ़ का VIDEO आया सामने
Police officer slaps woman (Credit-@nedricknews)

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कुंडा थाना क्षेत्र के मनगढ़ धाम से पुलिस (Police) की गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें पुलिस ने महिला को थप्पड़ मारे और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया. ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने एक महिला श्रद्धालु के साथ बदसलूकी करते हुए उसका मोबाइल तोड़ दिया और थप्पड़ों की बरसात कर दी.घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने विरोध जताया.बताया जा रहा है कि महिला अपने परिवार के साथ मनगढ़ मंदिर दर्शन करने आई थी.इसी दौरान उसने अपनी कार नो पार्किंग जोन में खड़ी की, जिससे ड्यूटी पर मौजूद सिपाही नाराज हो गया.

गुस्से में उसने महिला से बदसलूकी शुरू कर दी, उसका मोबाइल सड़क पर पटक दिया और फिर कई थप्पड़ जड़ दिए. इस घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर @nedricknews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: न्याय मांगने गई महिला को पुलिस स्टेशन में कर्मचारियों ने पीटा, बाहर आकर रोते हुए लगाया आरोप, गोरखपुर का वीडियो आया सामने

पुलिसकर्मी ने महिला को जड़े थप्पड़

लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

घटना के वक्त वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने सिपाही की करतूत को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया.वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर आते ही तेजी से फैल गया और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया.लोगों ने सिपाही की हरकत पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की.

एसपी ने दिए जांच के आदेश

वायरल वीडियो (Viral Video) सामने आने के बाद एसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं.जांच की जिम्मेदारी कुंडा के सीओ को सौंपी गई है.पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी सिपाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2025 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).