मुख्य समाचार
मुंबई और ठाणेकरों को मिली बड़ी राहत, मुलुंड-ऐरोली हुआ टोल फ्री
Nizamuddin Shaikhबता दें कि सरकार ने जिन टोल नाकों को टोल मुक्त किया है ,उसमें मुलुंड के पास के दो टोल नाके और ऐरोली के पास के एक टोल का समावेश है.
सिद्धू के बचाव में उतरी कांग्रेस, कहा- पाकिस्तान जाना देशद्रोह तो PM मोदी हैं देशद्रोही
Nizamuddin Shaikhमीडिया के लिए आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस में जयवीर शेरगिल ने नवजोत सिंह सिद्धू का बचाव करते हुए कहा कि सिद्धू निजी और क्रिकेटर की हैसियत से पाकिस्तान गए थे. उनका यह दौरा यदि बीजेपी के लिए देशद्रोह लग रहा है तो इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पाकिस्तान गए थे. तो देश के प्रधानमंत्री भी देशद्रोही हुए.
वाजपेयी की प्रार्थना सभा में बोले पीएम मोदी, अटल जी ने कश्मीर पर अलग नजरिया रखा
Subhash Yadavप्रार्थना सभा में अटलजी के सबसे करीबी दोस्त बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि जीवन में अनेक सभाएं संबोधित की है, लेकिन आज जैसी सभा कभी संबोधित करूंगा, ये कल्पना कभी मेरे मन में नहीं थी.
इमरान खान के शपथ ग्रहण में जाकर बुरे फंसे नवजोत सिंह सिद्धू
Subhash Yadavगौरतलब है कि पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने पाक आर्मी चीफ को गले लगाने पर सफाई देते हुए कहा कि कमर बाजवा ने शांति की बात की तो मैंने उनको झप्पी दे दी.
इमरान खान के मंत्री कुरैशी का पकड़ा गया झूठ, PM मोदी के बधाई पत्र को बताया वार्ता का प्रस्ताव
Nizamuddin Shaikhपाकिस्तान के नवनियुक्त विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी विदेश मंत्री कुरैशी का कहना है कि इमरान खान को पाकिस्तान का पीएम बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्रे मोदी ने पत्र लिखकर पीएम बनने की बधाई और बातचीत का प्रस्ताव रखा है
'मासुका' कानून से मॉब लिंचिंग रोकने में जुटी मोदी सरकार, ऐसे होगी सजा
Dinesh Dubeyदेश के विभिन्न हिस्सों में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर की जा रही हत्याओं को रोकने के लिए मोदी सरकार एड़ी चोटी का बल लगा रही है. इसी कड़ी में केंद्र सरकार मॉब लिंचिंग पर लगाम लगाने के लिए मानव सुरक्षा कानून (मासुका) बनाने पर विचार कर रही है.
इस साल बकरा ईद पर दी जाएगी, बाहुबली और कटप्पा की कुर्बानी
Nizamuddin Shaikhबाहुबली और कटप्पा दोनों बकरे कानपुर के रहने वाले अकीब अहमद के है. इन दोनों बकरों को इन्होंने दो साल पहले कुर्बानी के लिए खरीदा था. दोनों बकरों का इन्होंने इस खिदमत इस कदर किया कि इनका यह बकरा लोगों के आकर्षण का केंद्रे बना हुआ है.
एशियन गेम्स 2018: भारत ने जीता चौथा पदक, लक्ष्य ने हासिल किया सिल्वर मेडल..वीरू पाजी ने ऐसे दी बधाई
Subhash Yadavलक्ष्य की जीत के बाद भारत के हरफनमौला बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी. अब भारत की झोली में चार पदक आ चुके हैं.
हीरे और नीलम जैसी खूबी रखता है यह धातु, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के लिए है वरदान
Dinesh Dubeyजल्द ही आपको एक गुड न्यूज मिल सकती है. दरअसल अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा धातु खोज निकाला है जिससे आपके स्मार्टफोन की कीमत में भारी कमी आ सकती है. इस धातु की खासियत जानकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे.
'मुगल -ए-आज़म' के इस मशहूर गाने पर माधुरी दीक्षित ने किया डांस, Video देख आपको याद आएंगी मधुबाला
Priyanshu Idnaniमाधुरी दीक्षित ने मधुबाला के गाने 'मोहे पनघट पे नन्दलाल' को रीक्रिएट किया है. उनका यह डांस देख आपको भी मधुबाला की याद आ सकती हैं.
भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी UK में छिपा है, सीबीआई ने प्रत्यर्पण के लिए अर्जी दी
Manoj Pandeyखबरों के मुताबिक नीरव लंदन में अपने ज्वेलरी स्टोर के ऊपर फ्लैट में रह रहा है. पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में नीरव मोदी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था
एशियाई खेल: विनेश फोगाट 50 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में पहुंची
Abdul Kadirबता दें कि 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले चुकीं विनेश ने गोल्ड कोस्ट में 50 किलोग्राम वर्गभार में गोल्ड मेडल जीता था. एशियाई खेलों की शुरुवात से ही विनेश को मैडल का दावेदार माना जा रहा था.
मदद के लिए आए 11 लोगों ने नाबालिग लड़कियों से किया गैंगरेप, सभी गिरफ्तार
Dinesh Dubeyझारखंड पुलिस ने कथित तौर पर दो नाबालिग लड़कियों से बलात्कार करने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को लड़कियों के बयान के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा है. सभी आरोपियों की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच बताई जा रही है.
मणिशंकर अय्यर ने कहा- कांग्रेस पार्टी में उनकी हैसियत चवन्नी की भी नहीं, उन्हें कोई नहीं पूछता
Nizamuddin Shaikhमणिशंकर अय्यर के सदस्यता वापस लेने के बाद राजनीति में मचे बवाल के बाद खुद इन्होंने एक बयान देते हुए कहा है कि पार्टी में उनकी हैसियत चवन्नी भर की भी नही है. उन्हें पार्टी में कौन पूछता.
इस बड़ी उपलब्धि के लिए अक्षय कुमार को मिला 'गोल्ड', बॉलीवुड के किसी भी एक्टर ने नहीं हासिल किया यह मुकाम
Priyanshu Idnaniअक्षय कुमार की 'गोल्ड' दर्शकों के दिलों को जीतने में सफल हुई है. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जमकर कमाई कर रही है. अब अक्षय कुमार को भी एक बड़ी उपलब्धि के लिए 'गोल्ड' दिया गया है.
भड़काऊ भाषण: यूपी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस, पूछा सीएम योगी पर मुकदमा क्यों न चले?
Manoj Pandeyगौरतलब हो कि साल 2007 की रात गोरखपुर में दो पक्षों में विवाद हो गया था. बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि हिंसा का रूप धर लिया और जिसमें राजकुमार अग्रहरि नाम के युवक की हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हिंसा आग की तरह फैल गई और इसने सांप्रदायिक रूप ले लिया
मिशन 2019: कांग्रेस को मात देने के लिए हर राज्य में वॉर रूम बनाएगी बीजेपी
Abdul Kadirइन 'वॉर रूम' में काम करने वाले सभी लोगों को लैपटॉप, हाई स्पीड इंटरनेट और प्रिंटर दिया जाएगा. बीजेपी के वरिष्ठ नेता सभी कर्मचारियों को मॉनिटर करेंगे
UPSC की परीक्षा दिए बगैर अफसर बनने की लगी होड़, 10 पदों के लिए मिले हजारों आवेदन
Dinesh Dubeyबगैर संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा पास किए सरकारी बाबू बनने के लिए हजारों लोगों ने आवेदन किया है. दरअसल कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने 10 संयुक्त सचिव पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे.
यूपी: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान- नहीं बनी बात तो संसद के जरिए कराएंगे राम मंदिर का निर्माण
Manoj Pandeyटीवी चैनल से बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संसद के दोनों सदनों में केंद्र सरकार के पास पर्याप्त बहुमत होना जरुरी है लेकिन अभी राज्यसभा में केंद्र सरकार के पास बहुमत की पर्याप्त संख्या नहीं है इस बात से भलीभांति परचित हैं
पीएम मोदी ने दिया इमरान खान को बातचीत का न्योता: पाकिस्तान
Abdul Kadirपाकिस्तान के नए विदेश मंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ पार्टी के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी ने दावा किया है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरान खान को चिट्ठी लिखकर बातचीत के लिए आह्वान किया है. वहीं, कुरैशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कश्मीर से लेकर पाकिस्तान के पास भी परमाणु हथियार होने की बात भी कही.