एशियाई खेल: विनेश फोगाट 50 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में पहुंची

बता दें कि 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले चुकीं विनेश ने गोल्ड कोस्ट में 50 किलोग्राम वर्गभार में गोल्ड मेडल जीता था. एशियाई खेलों की शुरुवात से ही विनेश को मैडल का दावेदार माना जा रहा था.

विनेश फोगाट (Photo: IANS)

जकार्ता में चल रहे एशियन गेम्स में विनेश फोगाट ने 50 किलोग्राम महिला फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है. विनेश ने उज्बेकिस्तान की पहलवान को हराकर फाइनल में जगह बनाई. पैर में दर्द की समस्या के बावजूद विनेश ने अपनी क्षमता को बनाए रखते हुए उज्बेकिस्तान की दाउलेतबाइक वाई. को सेमीफाइनल में टेक्निकल सुपियोरिटी के आधार पर 10-0 से करारी शिकस्त दी. उन्होंने एशियन गेम्स में पदक पक्का कर लिया है.

विनेश ने इंचियोन एशियाई खेलों में कांस्य जीता था. इसके अलावा वह 2018 एशियाई चैम्पियनशिप में रजत तथा 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं.

बता दें कि 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले चुकीं विनेश ने गोल्ड कोस्ट में 50 किलोग्राम वर्गभार में गोल्ड मेडल जीता था. एशियाई खेलों की शुरुवात से ही विनेश को मैडल का दावेदार माना जा रहा था.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर