RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 23rd Match Record And Milestone: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 23वां मुकाबला आज यानी 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (RCB vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन में बेहतर फॉर्म में नजर आ रही है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स भी वापसी करने की कोशिश करेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराया था और टीम शानदार लय में है. बल्लेबाजी में विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट और रजत पाटीदार से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और आवेश खान टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड (RCB vs LSG Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 मुकाबलों में जीत मिली है.

आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

विराट कोहली को टी20 क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने के लिए 50 रन की जरूरत है.

ऋषभ पंत को आईपीएल में 3500 रन पूरे करने के लिए 30 रन की जरूरत है.

निकोलस पूरन को आईपीएल में 200 छक्के पूरे करने के लिए 4 छक्कों की जरूरत है.

मिचेल मार्श को टी20 क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने के लिए 60 रन की जरूरत है.

भुवनेश्वर कुमार को आईपीएल में 180 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट की जरूरत है.

मोहम्मद शमी को आईपीएल में 130 विकेट पूरे करने के लिए 1 विकेट की जरूरत है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB vs LSG 23rd T20 Match Playing Prediction)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमेरियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, और सुयश शर्मा.

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, और प्रिंस यादव.

नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.