मुख्य समाचार

IND vs ENG: दूसरी पारी में भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने हासिल की 233 रन की बढ़त

IANS

जोस बटलर (69) के करियर के नौंवें अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ यहां रोज बाउल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को आठ विकेट पर 260 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड के पास अब कुल 233 रन की बढ़त हो गई है.

तेलंगाना: मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की विशाल जनसभा, कर सकते हैं विधानसभा भंग करने का ऐलान

Vandana Semwal

तेलंगाना में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है. सूत्रों की मानें तो तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव आज राज्य में विधानसभा भंग करने का एलान कर सकते हैं. जिससे अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ-साथ यहां भी चुनाव कराया जा सके.

जम्‍मू-कश्‍मीर: शोपियां में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने लश्कर के 3 आतंकवादियो को घेरा

Manoj Pandey

गौरतलब हो कि शुक्रवार को आतंकियों ने शोपियां में जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक टीम पर हमला किया था, जिसमें चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे

रविवार को करे ये काम, पूरे सप्ताह मिलेगी सफलता और बनेंगे बिगड़े काम

Manoj Pandey

सुबह के वक्त सूर्य को जल चढ़ाने से सारे बिगड़े काम बन जाते हैं. लेकिन अगर आप हरदिन ऐसा न कर सकें तो रविवार के दिन जरुर चल चढाएं

पीएम मोदी ने लॉन्‍च किया पोस्ट पेमेंट बैंक, अब डाकिए करेंगे बैंकिंग सेवा, देशभर में होंगी 650 ब्रांच

Vandana Semwal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) का शुभारंभ किया. पोस्ट पेमेंट बैंक के जरिए अब आपकी डाक पहुंचाने वाले डाकिए आपके पास बैंकिंग सेवाए भी पहुचाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में अपना पहला खाता खोलकर इसकी शुरुआत की है.

इस एक्ट्रेस को खिलौने वाली बंदूक तानना पड़ा भारी, पुलिस ने मारी गोली

IANS

टीवी शो 'ईआर' में नर्स की भूमिका निभाने के लिए जानी जाने वाली अमेरिकी अभिनेत्री वेनेसा मार्केज को साउथ पासाडेना की पुलिस ने गुरुवार को गोली मार दी, जिसके चलते उनकी मौत हो गई. अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की

PM पद को लेकर राज बब्बर का बड़ा बयान कहा- जीत के बाद राहुल गांधी होंगे देश के प्रधानमंत्री

Nizamuddin Shaikh

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राजबब्बर ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदरवार को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद अगर कांग्रेस पार्टी के अंदर बात आएगी कि देश का प्रधानमंत्री किसे बनाया जाय तो पार्टी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बिगड़े बोल: राहुल गांधी को बताया 'नाली के कीड़े' जैसा, मोदी हैं गगन

Vandana Semwal

अश्विनी चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आकाश की तरह हैं और राहुल गांधी ‘नाली का कीड़ा’. स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री गगन के जैसा और जो आज का कांग्रेस का अध्यक्ष है, उनका आकार कैसा, नाली के कीड़े जैसा.

Miss Universe India 2018 : विजेता नेहल चुडास्मा के इस ऑडिशन Video को आप मिस नहीं कर सकते

Priyanshu Idnani

इस वीडियो में पहले नेहल को रैंप वॉक करते हुए देखा जा सकता है. वह काफी खूबसूरत लग रही हैं.

एशियाई खेल 2018: स्क्वॉश में भारत ने जीता सिल्वर पदक

IANS

भारतीय महिला स्क्वॉश टीम को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 14वें दिन टीम स्पर्धा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा. हांगकांग ने शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में भारत को 2-0 से शिकस्त दी.फाइनल में हांगकांग की विंग अयू, हो चान, जी हो और का ली की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया.

राम मंदिर पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: कोई टाल नहीं सकता, जो कार्य होना है वह होकर ही रहेगा

Vandana Semwal

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि आगामी चुनावों का फैसला जनता मोदी सरकार की उपलब्धियों के आधार पर होगा. हम चुनाव केवल जीतने के लिए नहीं लड़ते हैं हम अपनी उपलब्धियों और भावी योजनाओं को जनता के बीच लागू करने के लिए चुनाव लड़ते हैं.

एशिया कप 2018: टीम इंडिया का ऐलान, विराट को आराम, रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी

Manoj Pandey

बता दें कि टीम इंडिया पहला मैच 18 सितंबर को खेलेगी और पाकिस्तान के साथ 19 को पाक के साथ होगा. 2018 एशिया कप संयुक्त अरब अमीरात में दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम और अबू धाबी में शेख जायद स्टेडियम में में एशिया कप खेला जाएगा

'स्त्री' और 'यमला पगला दीवाना फिर से', पहले दिन किस फिल्म ने कमाए कितने करोड़ ?

Priyanshu Idnani

इस हफ्ते बड़े पर्दे पर दो फिल्में रिलीज हुई हैं - देओल परिवार की फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' और राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री'. दोनों फिल्मों के रिव्यूज हम आपके लिए पहले ही पेश कर चुके हैं

संस्कृत दिवस विशेष: इस प्राचीनतम और समृद्धतम भाषा को नासा ने भी माना विज्ञान का आधार

Vandana Semwal

सन्न 1969 में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के आदेश से केन्द्रीय तथा राज्य स्तर पर संस्कृत दिवस मनाने का निर्देश जारी किया गया था. तब से संपूर्ण भारत में संस्कृत दिवस श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है.

महामूर्ख से कैसे महाकवि बने कालिदास, शेक्सपियर से भी उत्कृष्ट हैं इनकी रचनाएं

Vandana Semwal

जरा सोचिए, वह आदमी कैसा होगा जो जिस पेड़ की डाल पर बैठा हो उसी को काट रहा हो! भला कोई आदमी ऐसा करेगा? लेकिन किया. जी हां, ईसा पूर्व तीसरी सदी की बात है. कालिदास का जन्म मिथिला के वर्तमान मधुबनी जिले के उच्चैठ नामक गांव में हुआ था.

एशियाई खेल : ब्रिज में प्रणब, शिभनाथ ने जीता गोल्ड

IANS

भारत के प्रणब बर्धन और शिभनाथ सरकार ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 14वें दिन शनिवार को पुरुषों की युगल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। 60 साल के प्रणब और 56 साल के शिभनाथ सरकार की जोड़ी 384 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया.

सोनू सूद का कंगना रनौत को करारा जवाब, कहा - मुद्दा डायरेक्टर के लिंग का नहीं बल्कि क्षमता का है

Priyanshu Idnani

इन दिनों फिल्म 'मणिकर्णिका' सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है. हाल ही में ऐसी खबरें आई थी कि सोनू सूद ने इस फिल्म से अपना नाम वापिस ले लिया है और इसकी वजह कंगना रनौत को बताया जा रहा था

एयर इंडिया की फ्लाइट में नशे में धुत शख्‍स ने महिला यात्री की सीट पर किया पेशाब

Nizamuddin Shaikh

भारत में रहने वाली इंद्राणी घोष नाम की महिला की मां जो अमेरिका में रह रही है. वह एयर इंडिया फ्लाइट की फ्लाईट नं AI102 से न्यूयॉर्क के जॉन एफ केनेडी से दिल्ली आ रही थी. उसकी मां के बगल में बैठे शराब के नशे में धुत एक शराबी ने आचानक से पैंट उतारकर मां के सीट पर पेशाब करने लगा

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली वालों को दिया बड़ा तोहफा, सरकारी सेवाओं की होगी इस तारीख से होम डिलीवरी

Manoj Pandey

वहीं इस सुविधा का लाभ उठाने वाले शख्स को महज 50 रूपये का भुगतान कर घर पर ही विवाह, जाति, मूल निवास और आय प्रमाण पत्र के अतिरिक्त नए जल कनेक्शन और ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ अन्य सेवाओं का लाभ ले सकता है

एशियाई खेल 2018: बॉक्सर अमित पंघल ने दिलाया 14वां गोल्ड, भारत के खाते में अब 66 पदक

IANS

भारत के मुक्केबाज अमित पंघल यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 14वें दिन शनिवार को पुरुषों की 49 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे हैं

Categories