Salman Khan Teams Up With Nayanthara: पहली बार साथ नजर आएंगे सलमान खान और नयनतारा, वामशी पेडिपल्ली की मेगा फिल्म की शूटिंग शुरू

Salman Khan Teams Up With Nayanthara: सलमान खान और नयनतारा पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग आज यानी 18 अप्रैल को मुंबई में पारंपरिक पूजा समारोह के साथ शुरू हो गई है. यह फिल्म दिल राजू के श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस बैनर के तहत बड़े बजट पर बनाई जा रही है और फिलहाल इसे अस्थायी तौर पर एसवीसी 63 नाम दिया गया है. यह भी पढ़ें: Salim Khan Discharged: सलमान खान के परिवार को बड़ी राहत, एक महीने बाद सलीम खान लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे

यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर होगी, जिसमें इमोशन का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा. मुंबई में एक भव्य सेट पर फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जहां करीब एक महीने का बड़ा शेड्यूल रखा गया है. इस दौरान कई बड़े एक्शन सीन और अहम हिस्सों की शूटिंग की जाएगी. नयनतारा भी जल्द इस शेड्यूल से जुड़ेंगी.

निर्देशक वामशी पेडिपल्ली ने फिल्म की शुरुआत को लेकर सोशल मीडिया पर उत्साह जताते हुए जानकारी साझा की, जिससे फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है.

यह फिल्म साल 2027 में बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इस प्रोजेक्ट की घोषणा 31 मार्च को की गई थी और तभी से यह फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जा रही है.

वामशी पेडिपल्ली इससे पहले भी कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुके हैं और उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं. उनकी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘महार्षि’ उनके निर्देशन की काबिलियत को दर्शाती है.

वहीं सलमान खान ने अपने करियर में ‘दबंग’, ‘किक’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. ऐसे में इस नई फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.