KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 28th Match Stats And Preview Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 28वां मुकाबला कल यानी 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. केकेआर का इस सीजन में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जहां टीम ने 6 मुकाबलों में 5 में हार झेली है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 5 मुकाबलों में 4 जीत दर्ज कर शानदार फॉर्म दिखाई है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी खोई लय वापस पाने के इरादे से उतरेगी. टीम को पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में कप्तान अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स को भी पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार मिली थी और टीम वापसी करना चाहेगी.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (KKR vs RR Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 14 मुकाबलों में जीत मिली है. 2 मुकाबलों में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए 2 मुकाबलों में केकेआर ने दोनों मैच अपने नाम किए थे. आंकड़ों के अनुसार केकेआर का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मुकाबले में मजबूत संयोजन के साथ उतर सकती हैं. केकेआर की बल्लेबाजी में टिम साइफर्ट, सुनील नरेन और अजिंक्य रहाणे पर जिम्मेदारी होगी. वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल और रियान पराग अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में दोनों टीमों के पास मजबूत विकल्प मौजूद हैं, जिससे मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है.

ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Eden Gardens Stadium Pitch Report)

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन बाद में स्पिनर्स हावी होते हैं. एक बार बल्लेबाज सेट हो जाए तो बड़े शॉट आसानी से लगाए जा सकते हैं. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 165 रन है, जिससे हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है.

कोलकाता का मौसम (Kolkata Weather Update)

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान के बीच यह मुकाबला 19 अप्रैल को कोलकाता में खेला जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है. मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें (KKR vs RR Key Players To Watch Out)

केकेआर के स्टार युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने पिछले 10 मैचों में 293 रन बनाए हैं. वहीं वैभव अरोड़ा ने 9 मैचों में 13 विकेट झटके हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 387 रन बनाए हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 8 मैचों में 9 विकेट लिए हैं.

कब और कहां देखें मुकाबला?

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मुकाबला 19 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs RR 28th T20 Match Playing Prediction)

कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रामंदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे.

नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.