मुख्य समाचार
'जीरो' के ट्रेलर लॉन्च से पहले शाहरुख खान ने दिखाई फिल्म की ये खास झलक
Akash Jaiswalशाहरुख खान 2 नवंबर, 2018 को अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर लॉन्च करेंगे
दिल्ली प्रदूषण: गौतम गंभीर ने केजरीवाल सरकार पर कहा तंज, बोले- ऑक्सीजन भगाया AAP ने
Manoj Pandeyदेश की राजधानी दिल्ली में लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है. वहीं इस मसले पर क्रिकेटर गौतम गंभीर ने केजरीवाल सरकार पर तंज किया है. शायराना अंदाज में गौतम गंभीर ने केजरीवाल की सरकार की चुटकी लेते हुए उन्होंने ट्वीट किया
'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की रिलीज पर मंडराया संकट, मेकर्स के खिलाफ कोर्ट में दर्ज हुआ मामला
IANSआमिर खान और अमिताभ बच्चन की इस ग्रैंड फिल्म को लेकर खड़ा हुआ ये विवाद, कोर्ट पहुंचा मामला
बिहार: सीएम नीतीश कुमार ने कहा- SC/ST आरक्षण समाप्त करने की ताकत किसी में नहीं
Bhashaगया में पार्टी के दलित-महादलित कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की पैरवी करते हुए कहा कि आरक्षण के प्रावधानों को समाप्त करने की ताकत किसी में नहीं है. अगर कोई ऐसा करता भी है तो हम इस प्रावधान को बचाने के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं.
आसिया बीबी को बरी किए जाने पर पाक में मचा बवाल, पीएम इमरान खान ने मुल्क के लोगों को पढ़ाया इस्लाम का पाठ
Anita Ramमुल्क के लोगों को इस्लाम का पाठ पढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान को मीडिया के सामने आना पड़ा. इस दौरान उन्होंने आसिया बीबी मामले में कोर्ट के फैसले का समर्थन करते हुए प्रदर्शनकारियों की यह चेतावनी दी कि वे इस्लाम के नाम पर कानून व्यवस्था का उल्लंघन न करें, वरना उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
राफेल डील: कांग्रेस ने कहा- मोदी सरकार की भ्रष्टाचार की नाव अब और नहीं चलेगी
Bhashaकांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि मोदी सरकार के भ्रष्टाचार की नाव अब और नहीं चलेगी, क्योंकि उच्चतम न्यायालय राफेल की सच्चाई जानना चाहता है. भ्रष्टाचार से भरी बीजेपी अब जांच से परे नहीं रह सकती और आरोपी जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) से अब नहीं भाग सकते.
मोदी जैकेट पर उमर अब्दुल्ला ने उठाए सवाल, कहा- अब तक सिर्फ नेहरू जैकेट के बारे में ही सुना था
Anita Ramदक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की और इसके लिए ट्वीट के जरिए इस उपहार के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया. मून के इसी ट्वीट पर उमर अब्दुल्ला ने हैरानी जताते हुए यह सवाल किया है कि अब मैंने सिर्फ नेहरू जैकेट के बारे में सुना था, ये मोदी जैकेट कब बन गई?
फिलीपीन: भूस्खलन की चपेट में आईं दो इमारतें, हादसे में 4 की मौत, 19 लापता
Bhashaउत्तरी फिलीपिन में भूस्खलन होने से वहां मौजूद दो सरकारी इमारतें जमींदोज हो गई हैं. बताया जा रहा है कि एक जबरदस्त तूफान के कारण भूस्खलन हुआ है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 19 लोग लापता बताए जा रहे हैं.
दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में बिकेंगे सिर्फ इको-फ्रेंडली पटाखे, कोर्ट ने जारी किए ये दिशा-निर्देश
Bhashaदिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को ध्यान में रखते हुए उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को यह साफ किया कि इस दिवाली और अन्य त्योहारों पर यहां सिर्फ इको फ्रेंडली यानी हरित पटाखे ही बेचे जाएंगे.
बिहार: शराब को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैश वैन में नोट की जगह निकली शराब की 100 पेटियां, 2 गिरफ्तार
IANSबिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र से पुलिस और उत्पाद कर विभाग ने बुधवार को एक कैश वैन से 100 कार्टन (पेटी) भारत में निर्मित विदेशी शराब बरामद की है. बरामद शराब की कीमत 80 लाख रुपये से ज्यादा आंकी गई है.
पीएम मोदी ने कहा- ग्रामोफोन की तरह अटक गए हैं राहुल गांधी, उनके दावों का मजाक उड़ाते हैं लोग
Bhashaकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दावों पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि ग्रामोफोन की तरह उनकी पिन एक ही जगह पर अटक गई है, जिसके कारण वह ऐसी बचकानी बातें करते हैं और लोग उनके दावों का मजाक उड़ाते हैं.
यूपी: इटावा में अवैध पटाखा कारखाने पर छापा, 50 लाख रुपये के पटाखे जब्त
IANSउत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बुधवार को एक होम्योपैथिक क्लिनिक में चल रहे एक अवैध पटाखा कारखाने पर छापा मारा गया और 50 लाख रुपये मूल्य के पटाखे जब्त किए गए.
देश के लिए बड़ी खुशखबरी, वर्ल्ड बैंक की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में भारत पहुंचा 77वें नंबर पर
Nizamuddin Shaikhवर्ल्ड बैंक की तरह से आज ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की 2019 के लिए रैंकिंग जारी की गई है. इसमें भारत को 77वां स्थान मिला है. यदि पिछले साला की बात करें तो 2018 में भारत को इस रैंकिंग में 100वां स्थान मिला था.
रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने सरकार को दिया 'फ्लेक्सी फेयर' खत्म करने का प्रस्ताव
Anita Ramसरकार जल्द ही फ्लेक्सी फेयर के तहत राजधानी, दूरंतो और शताब्दी एक्सप्रेस की महंगी टिकट की मार झेल रहे रेल यात्रियों को थोड़ी राहत पहुंचा सकती है. खबर है कि भारतीय रेलवे ने यह प्रस्ताव उन ट्रेनों के लिए रखा है जिनमें एक साल में तकरीबन 50 फीसदी सीटें खाली रहती हैं.
वेस्टइंडीज टीम के फील्डिंग कोच निक पोथास ने कहा- हम भारतीय टीम से सीख रहे हैं
IANSवेस्टइंडीज टीम के फील्डिंग कोच निक पोथास ने कहा है कि उनकी टीम भारत में सिर्फ खेल नहीं रही है बल्कि मेजबान टीम से काफी कुछ सीख भी रही है.
शशि थरूर ने बीजेपी पर साधा निशाना, पूछा- महात्मा गांधी की बड़ी प्रतिमा क्यों नहीं बनाई?
Bhashaकांग्रेस नेता शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि भाजपा ने महात्मा गांधी की कोई ज्यादा बड़ी प्रतिमा क्यों नहीं बनाई जबकि उन्होंने उनके शिष्य सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया.
उत्तर प्रदेश: गैस लीकेज होने से हुआ भीषण विस्फोट, महिला की मौत
Bhashaभदोही जिले के गोपीगंज स्थित बैदाखास गांव में आज एक सर्राफा व्यवसायी के घर में कथित रूप से गैस लीकेज से हुए भीषण विस्फोट में एक महिला की झुलस कर मौत हो गयी और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया.
दिवाली ऑफर: Renault के इन कारों पर मिल रहा है बम्पर डिस्काउंट
Rakesh Singhभारत में दिवाली के पर्व को देखते हुए तमाम ऑटो कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक आकर्षक ऑफर्स दे रही हैं.
यूपी: वाराणसी के मॉल में डिस्काउंट नहीं मिलने पर चली गोली, 2 की मौत, 2 घायल
Nizamuddin Shaikhत्यक्षदर्शियों की माने तो यह घटना वाराणसी, कैंट थाना के पास जेएचवी मॉल में हुआ है. जहां दिवाली के मौके पर शॉपिग करने आए लोगों का डिस्काउंट को लेकर विवाद हुआ. डिस्काउंट नहीं दिए जाने से नाराज लोग गुस्से में आकर शोरूम के कर्मचारियों पर गोली चला दी
तिरुवनंतपुरम: आखिरी वनडे के लिए तीन करोड़ रुपये के टिकट बिके
IANSभारत और वेस्टइंडीज के बीच यहां होने वाले पांच वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच के लिए तीन करोड़ रुपये से अधिक के टिकट बिक चुके हैं.