यूपी: इटावा में अवैध पटाखा कारखाने पर छापा, 50 लाख रुपये के पटाखे जब्त
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बुधवार को एक होम्योपैथिक क्लिनिक में चल रहे एक अवैध पटाखा कारखाने पर छापा मारा गया और 50 लाख रुपये मूल्य के पटाखे जब्त किए गए.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बुधवार को एक होम्योपैथिक क्लिनिक में चल रहे एक अवैध पटाखा कारखाने पर छापा मारा गया और 50 लाख रुपये मूल्य के पटाखे जब्त किए गए. पुलिस ने कहा कि क्लीनिक पर मौजूद व्यक्ति के पास पटाखे बनाने व बेचने का कोई लाइसेंस नहीं था. क्लीनिक के मालिक को गिरफ्तार किया गया है.
सब डिविजनल मजिस्ट्रेट नंद प्रकाश मौर्य की अगुवाई में पुलिस ने दुकान पर छापा मारा. बीते कुछ हफ्तों से राज्य में अवैध पटाखों के निर्माण व भंडारण के मामले सामने आ रहे हैं, इससे जुड़े मामले में दर्जन भर लोगों की जान जा चुकी है. यह भी पढ़े: यूपी: बनारस में पटाखा विक्रेता के घर में विस्फोट, छत गिरने से 1 की मौत
ताजा मामला वाराणसी का है जहां पटाखा बनाने वाले विक्रेता के घर में विस्फोट हो गया था. जिस विस्फोट में एक की जान गई थी और तीन लोग घायल हुए थे.
संबंधित खबरें
LPG Gas Price Hike: ईरान-अमेरिका-इजराइल तनाव का असर, घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये और कमर्शियल 115 रुपये महंगा; जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के नए रेट्स
Kerala Assembly Elections 2026: ईसीआई ने केरल में विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों का लिया जायजा, राजनीतिक दलों से मॉडल चुनाव बनाने की अपील
UPSC Civil Services Exam Result 2025: यूपीएससी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को पीएम मोदी ने दी बधाई, असफल उम्मीदवारों को दिया हौसला
Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार
\