तिरुवनंतपुरम: आखिरी वनडे के लिए तीन करोड़ रुपये के टिकट बिके

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यहां होने वाले पांच वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच के लिए तीन करोड़ रुपये से अधिक के टिकट बिक चुके हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: Getty)

तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच यहां होने वाले पांच वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच के लिए तीन करोड़ रुपये से अधिक के टिकट बिक चुके हैं. भारतीय टीम पांचवें मैच के लिए मंगलवार को यहा पहुंची. मेजबान टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है. केरला क्रिकेट संघ (केसीए) के अधिकारियों को विश्वास है कि 45,000 से अधिक क्षमता वाले स्टेडियम में गुरुवार को हाने वाले मुकाबले से पहले सभी टिकट बिक जाएंगी. केसीए छोत्रों को 50 प्रतिशत कम दाम पर टिकट प्रदान कर रही है.

केसीए के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "करीब 30,000 टिकट बिक गए हैं और हमें पूरा भरोसा है कि शेष दो दिनों में अंतिम टिकट भी बिक जाएगा. छात्रों को अपना पहचान पत्र लाने की जरूरत है और 1000 रुपये की टिकट उन्हें 500 रुपये में मिल जाएगी." दोनों ही टीमों को यहां लीला राविज होटल में रखा गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी