मुख्य समाचार

पैसों के लिए तरस रहे पाकिस्तान को अमेरिका ने चेताया, कहा - कट्टरपंथी संगठनों पर लगाए लगाम वर्ना भुगतना पड़ेगा अंजाम

IANS

अमेरिका ने पाकिस्तान से औपचारिक रूप से कट्टरपंथी धार्मिक समूहों पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को तुरंत लागू करने का आग्रह किया है.

TVS मोटर की बिक्री 26 फीसदी बढ़ी, 4 लाख वाहन बेचे

IANS

दो पहिया और तिपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने अक्टूबर के दौरान कुल 3,98,427 वाहनों की बिक्री की, जोकि पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 26 फीसदी अधिक है.

पाकिस्तान के इस दिग्गज पूर्व कप्तान ने वनडे फार्मेट से लिया सन्यास

IANS

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज व पूर्व कप्तान अजहर अली ने टेस्ट करियर पर ध्यान देने के लिए वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है. अजहर ने गुरुवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में एकदिवसीय प्रारूप को अलविदा कहने की घोषणा की.

उद्धव ठाकरे ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- अयोध्या में राम मंदिर के लिए नहीं बल्कि सत्ता की सीढ़ी चढ़ने के लिए इकट्ठा की गई थीं ईंटें

Bhasha

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी राम मंदिर के निर्माण को लेकर अपनी ही सहयोगी पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने बीजेपी को ललकारते हुए यह चुनौती दी है कि बीजेपी एक बार यह कह दे कि राम मंदिर का निर्माण एक जुमला था, लोकसभा चुनावी में उनकी सीटें 280 से गिरकर 2 पर सिमट जाएंगी.

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में तीन किलोग्राम चरस के साथ दो नेपाली गिरफ्तार

Bhasha

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के सुमारोपा में गुरुवार को तीन किलोग्राम से अधिक चरस के साथ नेपाल के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया गया.

आस्ट्रेलिया सीरिज से पहले सचिन तेंदुलकर ने दिया बयान, भारतीय टीम के पास जीत हासिल करने के लिए शानदार मौका है

Bhasha

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि दो अहम खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के आस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं होने के कारण भारत के पास इस देश के दौरे पर कुछ विशेष करने का बेहतरीन मौका है.

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम के साथ किए दो-दो हाथ

Rakesh Singh

भारतीय बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम और देश के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के बिच लगभग दो घंटे पहले दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक दोस्ताना बॉक्सिंग मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

उमा भारती ने कहा-राम मंदिर निर्माण का यही है सही समय, क्योंकि केंद्र में मोदी और यूपी में है योगी की सत्ता

Anita Ram

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की दिग्गज नेता उमा भारती ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने का यह बिल्कुल सही समय है. उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में हैं और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, इसलिए अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का यह सबसे सही समय है.

त्रिपुरा: बर्खास्त किए गए शिक्षकों की सेवा में इजाफा

IANS

सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को राज्य सरकार की अपील के बाद दो और वर्षो के लिए त्रिपुरा के बर्खास्त 10,323 सरकारी शिक्षकों की सेवाओं में विस्तार कर दिया है.

मोदी सरकार को शिकस्त देने के लिए राहुल गांधी को मिला चंद्रबाबू नायडू का साथ, NDA को झटका

Dinesh Dubey

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बड़ी सफलता मिली है. दरअसल कांग्रेस और चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के बीच गठबंधन हो गया है. राहुल गांधी ने इसका एलान करते हुए कहा कि देश की संस्थाओं को बचाने के लिए हम दोनों साथ आए हैं.

India vs West Indies: टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीता 5वां वनडे, सीरीज पर 3-1 से जमाया कब्जा

IANS

भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने चार विकेट अपने नाम किए. जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद को दो-दो विकेट मिले. भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया.

अक्टूबर में 18 प्रतिशत बढ़ी टाटा मोटर की घरेलू बिक्री

Bhasha

टाटा मोटर ने कहा कि अक्टूबर में उसके व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 22 प्रतिशत बढ़कर 39,420 वाहन रही. कंपनी ने कहा कि अक्टूबर माह में टाटा मोटर के निर्यात में भी छह प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है

चुनावों से ऐन पहले कांग्रेस ने दिया बीजेपी को बड़ा झटका, उम्मीदवार को ही कर लिया अपने पाले में

IANS

दक्षिणी राज्य के दो विधानसभा क्षेत्र रामनगर व जामखंडी और तीन लोकसभा क्षेत्र बेल्लारी, शिवामोगा व मांड्या में उपचुनाव शनिवार को होगा. मतों की गणना छह नवंबर को की जाएगी.

नवंबर 2018: इस महीने पड़ रहे हैं कई बड़े व्रत और त्योहार, यहां है तिथियों की पूरी लिस्ट

Anita Ram

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास चल रहा है और अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक नवंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है. इस महीने धनतेरस, दिवाली, लक्ष्मीपूजन, भाईदूज, छठ पूजा, तुलसी विवाह जैसे कई बड़े पर्व मनाए जाएंगे.

#MeToo: राखी सावंत ने तनुश्री दत्ता के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस, बदले में मांगे 25 पैसे

IANS

एक बार फिर राखी सावंत ने तनुश्री दत्ता पर साधा निशाना, कोर्ट पहुंचा ये विवाद

वेस्टइंडीज की टीम 104 रनों पर हुई ढेर, सोशल मीडिया पर उड़ रहा है मजाक

Abdul Kadir

बता दें कि ये सीरीज का पांचवा और आखिरी मैच है. भारत ने सोमवार को मुंबई में खेले गए चौथे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 224 रनों से हराकर 2-1 की बढ़त हासिल की थी

रिटायर हुए लव गुरु मटुकनाथ, प्रेमिका जुली बन गई संयासी

Rakesh Singh

देश में 'लव गुरु' नाम से मशहूर पटना विश्वविद्यालय में हिंदी के प्रोफ़ेसर रहे मटुकनाथ चौधरी ने कुछ दिनों पहले ही अपनी पत्नी को छोड़कर एक शिष्या के साथ रहने का फैसला लिया था, जो उनसे आधी उम्र की थीं.

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए एकजुट हो रहा है विपक्ष, चंद्रबाबू नायडू ने शरद पवार और फारूक अब्दुल्ला से की मुलाकात

Abdul Kadir

टीडीपी पहले बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए में शामिल थी मगर मोदी सरकार द्वारा आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने से नाराज चंद्रबाबू नायडू ने गठबंधन से बाहर निकलने का फैसला किया. उन्होंने बीजेपी पर कई इलजाम भी लगाए थे

परीक्षा में 96 साल की बुजुर्ग महिला ने किया टॉप, 100 में से मिला 98 नंबर

Rakesh Singh

केरल में एक 96 साल की बुजुर्ग महिला ने साक्षरता परीक्षा (लिटरेसी परीक्षा) में 100 में से 98 नंबर लाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया है.

शिवराज के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कम्प्यूटर बाबा दिगंबर अखाड़े से बाहर, कुंभ में अब नहीं हो सकेंगे शामिल

Bhasha

नरेंद्र गिरि ने अखाड़ों के धार्मिक नियमों के हवाले से बताया कि निष्कासन के बाद कम्प्यूटर बाबा दिगंबर अनी अखाड़े के कार्यक्रमों और इसके संतों के सामूहिक भोज आदि में शामिल नहीं हो सकेंगे. वह प्रयागराज (इलाहाबाद) में आगामी 15 जनवरी से शुरू होने वाले कुंभ मेले में इस अखाड़े के शाही स्नान और अन्य धार्मिक आयोजनों में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे

Categories