India vs West Indies: टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीता 5वां वनडे, सीरीज पर 3-1 से जमाया कब्जा

भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने चार विकेट अपने नाम किए. जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद को दो-दो विकेट मिले. भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया.

भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credit: IANS)

भारत ने गुरुवार को यहां ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज को नौ विकेट से मात देकर पांच मैचों की वनडे सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 31.5 ओवरों में सिर्फ 104 रनों पर ही ढेर कर दिया था. इस आसान से लक्ष्य को भारत ने 14.5 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया. सीरीज का दूसरा मैच टाई रहा था जबकि तीसरे मैच में विंडीज को जीत मिली थी.

भारत के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 55 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन बनाए। उनके अलावा विराट कोहली ने नाबाद 33 रनों का पारी खेली। शिखर धवन (6) के रूप में भारत ने अपना एकमात्र विकेट खोया.

इससे पहले, भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज की टीम को बड़ा स्कोर खड़ा नहीं करने दिया. उसके लिए सबसे ज्यादा 25 रन कप्तान जेसन होल्डर ने बनाए. मार्लन सैमुएल्स ने 24 रनों का योगदान दिया. रोवमैन पावेल ने 16 रन बनाए. इन तीनों के अलावा मेहमान टीम का कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। देवेंद्र बिशू आठ रन पर नाबाद लौटे.

भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने चार विकेट अपने नाम किए. जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद को दो-दो विकेट मिले. भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

Rohit Sharma And Sanju Samson Video: रोहित शर्मा की एक बात ने बदली संजू सैमसन की किस्मत, नाबाद 97 रन की पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया, वायरल हुआ भावुक वीडियो

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\