वेस्टइंडीज की टीम 104 रनों पर हुई ढेर, सोशल मीडिया पर उड़ रहा है मजाक

बता दें कि ये सीरीज का पांचवा और आखिरी मैच है. भारत ने सोमवार को मुंबई में खेले गए चौथे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 224 रनों से हराकर 2-1 की बढ़त हासिल की थी

रोहित शर्मा और विराट कोहली (File Photo)

तिरुवनंतपुरम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे वनडे मैच की पहली इनिंग संपन्न हो गई है. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 31.5 ओवेरों में 104 रनों पर ऑल-आउट हो गई. भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, वहीं खलील अहमद और बुमराह ने 2-2 विकेट झटके. वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाज 0 पर आउट हुए. कैरिबियाई टीम की ओर से सबसे अधिक 25 रन कप्तान होल्डर ने बनाए.

बता दें कि ये सीरीज का पांचवा और आखिरी मैच है. भारत ने सोमवार को मुंबई में खेले गए चौथे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 224 रनों से हराकर 2-1 की बढ़त हासिल की थी. भारत ने अपने अंतिम एकदश में कोई बदलाव नहीं किया. वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने इस  मैच के लिए टीम में दो बदलाव किए थे. एश्ले नर्स की जगह देवेंद्र बिशू और चंद्रपॉल हेमराज की जगह ओशाने थॉमस को अंतिम एकादश में शामिल किया था.

वैसे वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन पर सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ रहा हैं. आप भी देखे कुछ दिलचस्प ट्वीट

बता दें कि टीम इंडिया इससे पहले वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में भी 2-0 से हरा चुकी. दोनों टीमों के बीच अब 3 टी-20 मुकाबले खेले जाने हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड