हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में तीन किलोग्राम चरस के साथ दो नेपाली गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के सुमारोपा में गुरुवार को तीन किलोग्राम से अधिक चरस के साथ नेपाल के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया गया.
शिमला: हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के सुमारोपा में गुरुवार को तीन किलोग्राम से अधिक चरस के साथ नेपाल के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया गया. कुल्लू की पुलिस अधीक्षक (एसपी) शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपियों की पहचान तेजिंदर और लाल बहादुर के तौर पर हुई है. अधिकारी ने बताया कि सुमारोपा चौकी पर तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 3.26 किलोग्राम चरस बरामद किया गया.
उन्होंने बताया कि कुल्लू पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ नशीली दवा एवं नशीला पदार्थ (एनडीपीएस) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Tags
संबंधित खबरें
Andhra Pradesh Shocker: घर के अंदर रातभर चलती रही बाइक, कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Nagaland Dear Lottery Sambad Result Live Update: नागालैंड स्टेट लॉटरी रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे ऑनलाइन होंगे घोषित, ‘डियर विश संडे’ के विजेताओं की लिस्ट यहां देखें
Rangrez Restaurant Controversy: लंदन में हलाल मांस विवाद में ‘रंगरेज’ रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
Iran-Israel War: ईरान-इजरायल तनाव का असर, एयर इंडिया ने रद्द कीं UAE की कई उड़ानें, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
\