मुख्य समाचार
Genda Phool Song Controversy: सिंगर बादशाह ने ओरिजिनल सॉन्ग राइटर रतन कहार को दिए इतने रुपए
Team Latestlyविवाद बढ़ जाने के बाद बादशाह ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि वो रतन कहार के साथ संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं.
कोरोना महामारी के खिलाफ योगी सरकार ने छेड़ी जंग, यूपी के हर जिलें में खुलेगा कोविड-19 टेस्टिंग लैब
Dinesh Dubeyउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने लखनऊ स्थित आवास पर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कोविड-19 संक्रमण को रोकने और मौजूदा हेल्थ स्ट्रक्चर को अपग्रेड करने के संबंध में जरुरी दिशा-निर्देश दिए.
जम्मू-कश्मीरः PSA के तहत नजरबंद महबूबा मुफ्ती को घर पर शिफ्ट किया गया, जारी रहेगी हिरासत
Vandana Semwalजम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को उनके घर में शिफ्ट कर दिया गया. हालांकि उन्हें जनसुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत हिरासत में रखा गया है.
डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर बोले राहुल गांधी- ‘मित्रों’ में प्रतिशोध की भावना? दूसरे की मदद के लिए तैयार रहे भारत लेकिन पहले देश के कोने-कोने में पहुंचाएं दवाइयां
Manoj Pandeyदुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका को भी कोरोना वायरस ने झकझोर के रख दिया है. कोरोना वायरस के अमेरिका लाचार और बेबस नजर आ रहा है. ऐसे में कोरोना से जंग जीतने के लिए अमेरिका ने भारत से मदद मांगी है. लेकिन इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप जो अपनी बयानबाजियों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं वे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. उनके बयान भारत अगर उन्हें हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवाई देने से इनकार करना तो वो भी इसका पलटकर जवाब देते. लेकिन देश के भीतर सियासी पारा गरमा गया है. डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि मित्रों’ में प्रतिशोध की भावना? भारत को सभी देशों की सहायता के लिए तैयार रहना चाहिए. लेकिन सबसे पहले जान बचाने की सभी दवाइयाँ और उपकरण अपने देश के कोने-कोने तक पहुंचाना अनिवार्य है.
Coronavirus: ओडिशा में घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना होगा अब जरूरी, राज्य सरकार ने जारी किए निर्देश
Vandana Semwal9 अप्रैल से ओडिशा में प्रत्येक व्यक्ति को घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना होगा.
एक बार फिर दिखी सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया के बीच की केमिस्ट्री, मसकली गाने का टीजर हुआ रिलीज
Team Latestlyये पूरा गाना कल यानी 8 अप्रैल को रिलीज कर दिया जाएगा. गाने की टीजर में तो सिद्धार्थ और तारा पूरी तरह से कमाल करते दिखाई दे रहे हैं.
कोरोना वायरस से महाराष्ट्र का बुरा हाल, संक्रमित लोगों की संख्या 890 के पार- मुंबई में मिले 10 नए मरीज
Dinesh Dubeyदेशभर में 24 घंटों के अंदर कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित 354 नए मामलें मिले और 5 लोगों की मौत हुई है. सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र (Maharashtra) का है. जहां संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तमाम कदम उठाए जाने के बावजूद कोविड-19 संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है.
दिल्ली: क्वारंटाइन सेंटर में कमरे के सामने की पॉटी, दो जमातियों के खिलाफ FIR दर्ज
Manoj Pandeyदिल्ली के नरेला स्थित क्वारंटाइन सेंटर में तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) के लोगों द्वारा फिर से परेशान करने का मामला सामने आया है. जिसे लेकर नरेला स्थित क्वारंटाइन सेंटर की ओर से पुलिस स्टेशन में एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई गई है. स्टाफ ने जो मामला दर्ज कराया है उसमें बताया गया है कि दिल्ली में तबलीगी जमात कार्यक्रम में भाग लेने वाले 2 लोगों ने नरेला के एक क्वारंटाइन सेंटर (Narela Quarantine Center) में स्टाफ को तंग करने के लिए उसी कमरे के सामने शौच कर दिया था. स्टाफ ने बताया है कि अगर इन्हें इन हरकतों से नहीं रोका गया तो अन्य मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. स्टाफ ने कहा है कि दोनों तबलीग जमात में शामिल दोनों लोग दिए गए किसी भी निर्देश का पालन नहीं करते हैं.
गुजरात: कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए जूझ रही डॉक्टर संजीवनी से पड़ोसी कर रहे दुर्व्यहार, मिल रही धमकियां और गालियां- देखें वीडियो
Vandana Semwalडॉक्टर संजीवनी ने बताया कि उनके पड़ोसियों ने उनसे कहा है कि उनको अस्पताल से वापस घर नहीं आना चाहिए. डॉक्टर संजीवनी ने बताया, 'उन लोगों ने गाली और धमकी भी दी है.
डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध के बाद माना भारत, कोरोना वायरस से लड़ने में मददगार दवा देने के लिए तैयार
Dinesh Dubeyदुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मंगलावर को सरकार ने कोविड-19 (COVID-19) महामारी के इलाज में इस्तेमाल होनेवाली हाइड्रोक्सिक्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine) और पैरासिटामोल (Paracetamol) के निर्यात पर लगे प्रतिबंध में ढील दी है.
क्या टूट चुका है असीम रियाज और हिमांशी खुराना का रिश्ता? एक्ट्रेस के ट्वीट बाद अब सदमे में हैं फैंस
Team Latestlyइस ट्वीट में हिमांशी खुराना ने बताया कि कोई भी हमें साथ नहीं देखना चाहता है. जिसके बाद उन्होंने हार्ट ब्रेक का इमोजी भी सोशल मीडिया पर शेयर किया.
कोरोना का प्रकोप: मुंबई के धारावी में मिला COVID-19 का एक और मरीज, 7 हुई केसों की संख्या
Manoj Pandeyएशिया के सबसे बड़े स्लम मुंबई के धारावी (Dharavi) में 2 और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं. धारावी में पाए गए दोनों संक्रमित मरीज डॉ. बालिगा नगर इलाके हैं. जिसे पूरी तरह से सील कर दिया गया है. धारावी में दो नए मरीजों के मिलने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 7 पहुंच गई है. कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों संख्या धारावी में बढ़ती जा रही है. इससे पहले एक 35 वर्षीय डॉक्टर का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है. उसके परिवार को क्वारंटाइन कर दिया गया है. वहीं एक बीएमसी का कर्मचारी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. इसी बीच कुल 4 नए मामलें भी आ चुके हैं. जिससे मरीजों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है. पूरे देश में कोरोना वायरस का सबसे अधिक असर महाराष्ट्र में नजर आ रहा है. जहां पर मरीजों की संख्या 800 का आंकड़ा पार कर चूका है.
मलयालम एक्टर सासी कालिंगा का हुआ निधन, सदमे है फिल्म इंडस्ट्री
Team Latestlyसासी का असली नाम चंद्र कुमार था लेकिन उन्होंने अपने निक नेम को बढ़ावा दिया. वो एक ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग स्टूडेंट थे. जिसके बाद उन्होंने थियेटर को ज्वाइन किया.
CORONAVIRUS: दक्षिण अफ्रीका में हिंदू धार्मिक नेता के अंतिम संस्कार का हुआ सीधा प्रसारण
Bhashaश्री रामकृष्ण धाम के अधिकारियों ने बताया कि स्वामी प्रेमानंद पुरी का निधन निमोनिया की वजह से हुआ. उनकी दो बार कोविड-19 संबंधी जांच भी की गई लेकिन उनके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई.
Fact Check: क्या WhatsApp पर कोरोना वायरस को लेकर जोक्स शेयर करने पर होगी जेल? जानिए वायरल मैसेज का सच
Vandana Semwalवायरल मैसेज में लिखा गया है, "ग्रुप एडमिन से अनुरोध है कि वह 2 दिनों के लिए ग्रुप को बंद कर दे क्योंकि पुलिस एडमिन और ग्रुप मेंबर्स के खिलाफ सेक्शन 68, 140 और 188 के खिलाफ एक्शन ले सकती है.
World Health Day 2020 Quotes and HD Images: कोरोना महामारी से लड़ने के लिए परिजनों और दोस्तों का इन प्यारे मैसेज से बढ़ाएं हौसला
Dinesh Dubeyहर वर्ष 07 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. इस खास दिन का उद्देश्य सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य को सुलभ और सस्ता बनाना है. हालांकि इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दुनिया कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी का सामना कर रही है.
कोरोना वायरस से जारी जंग के बीच इराक में अमेरिकी तेल कंपनी के पास राकेट हमला
Abdul Kadir5 जनवरी को, इराकी संसद ने एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें सरकार ने इराक में विदेशी बलों की उपस्थिति को समाप्त करने की आवश्यकता जताई, इसके ठीक दो दिन पहले बगदाद में एक अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान की क्रांति गार्ड की क्वैद फोर्स के पूर्व कमांडर कासिम सोलेमानी को मार डाला गया.
लॉकडाउन के खिलाफ कमल हासन ने लिखा पीएम मोदी को लिखा लेटर, कहा- हम गुस्से में हैं पर आपके साथ हैं
IANSकोरोना से निपटने के लिए प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन लागू किए जाने की आलोचना करते हुए कमल हासन ने एक खुला पत्र लिखा है
कोरोना का कहर: पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 354 नए मामले, देश में कुल संक्रमित मरीजों संख्या हुई 4421- अबतक 114 लोगों मौत
Manoj Pandeyजहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस (Coronavirus) से जूझ रही है. वहीं भारत भी इससे अछुता नहीं है. देश में कोरोना वायरस धीरे-धीरे अपने पैर पसार लिया है. कोरोना वायरस के कारण भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना पॉजिटिव मामलों में 354 की वृद्धि और 5 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 4421 हो गई है. जिनमें 3981 सक्रिय मामले हैं और 325 ठीक या डिस्चार्ज कर दिए गए हैं. वहीं इसमें 114 मौतें शामिल हैं. कोरोना वायरस के कारण देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है. इस लॉकडाउन के पीछे की मंशा थी कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जाए. लेकिन फिलहाल इस पर अब तक नहीं लगाम लग पाया है.
Hanuman Jayanti 2020 Messages: इन भक्तिमय हिंदी Facebook Greetings, GIF Wishes, Images, WhatsApp Status, SMS, HD Wallpapers को भेजकर प्रियजनों से कहें हैप्पी हनुमान जयंती
Anita Ramहनुमान जयंती का पर्व बजरंगबली भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, इस दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान हनुमान से अपने जीवन के सारे संकटों को दूर करने की कामना करते हैं. इस खास अवसर पर आप इन शानदार भक्तिमय मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग, जीआईएफ विशेज, इमेज, वॉट्सऐप स्टेटस, एसएमएस और एचडी वॉलपेपर्स के जरिए प्रियजनों से हैप्पी हनुमान जयंती कह सकते हैं.