मुख्य समाचार
महाराष्ट्र: फेसबुक के जरिए अजन्मे बच्चे को बेचने की कोशिश में व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज
Bhashaमहाराष्ट्र में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी एक रिश्तेदार के अजन्मे बच्चे को बेचने की कथित कोशिश में हिरासत में लिया गया. महिला सात महीने की गर्भवती है और कुछ समय पहले अपने पति से अलग हुई है. आरोपी के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.
Urvashi Rautela Hot Photo: उर्वशी रौतेला ने पहना ऐसा आउटफिट, देखकर दंग रह गए लोग
Team Latestlyउर्वशी वैसे तो अक्सर कातिलाना फोटो शेयर करती रहती हैं. लेकिन इस बार तो उनका जलवा मानो क़यामत ही ढा रहा हो. उर्वशी का ये अंदाज देख आप भी दंग रह जाएंगे.
रिलायंस फाउंडेशन का 'मिशन अन्न सेवा' है सबसे बड़ी कॉरपोरेट मुफ्त भोजन योजना: नीता अंबानी
Bhashaइस योजना का मकसद लॉकडाउन के दौरान कठिनाइयों का सामना कर रहे वंचित समुदाय के लोगों और कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम में लगे कार्यकर्ताओं को तीन करोड़ से अधिक खाने के पैकेट मुहैया करना है।
दिल्ली: कोरोना पॉजिटिव पिज्जा बॉय के साथ काम करने वाले 16 लोगों की रिपोर्ट आई नेगेटिव, हाई रिस्क कॉन्टैक्ट लिस्ट में थे सभी
Vandana Semwalपिज्जा डिलिवरी बॉय के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमित हुए 16 लोगों का टेस्ट अब नेगेटिव आया है. ये सभी लोग मालवीय नगर में पिज्जा डिलिवरी करने गए शख्स के संपर्क में आए थे.
कोरोना वायरस के कारण गुरिंदर चड्ढा की बुआ का निधन
Bhashaनिर्देशक ने बताया कि उनकी बुआ का ब्रिटेन के एक अस्पताल में रविवार को निधन हुआ।
Fact Check: रिटायर लोगों के पेंशन में 20 फीसदी की कटौती करेगी केंद्र सरकार? PIB ने बताई सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस खबर की सच्चाई
Anita Ramसोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है भारत सरकार सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के पेशन में 20 फीसदी की कटौती करने की योजना बना रही है. इस खबर को वित्त मंत्रालय और पीआईबी ने फर्जी व निराधार बताया है. सच तो यह है कि पेंशन में कोई कटौती नहीं होगी.
गेंदबाजों के सामने असमंजस की स्थिति: लार का इस्तेमाल करें या नहीं
Bhashaदक्षिण अफ्रीका में 2018 के गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के कारण गेंद की स्थिति की निगरानी बढ़ गई है लेकिन गेंद पर पसीने और लार का इस्तेमाल अब भी वैध है।
लॉकडाउन में किसी तरह की छूट नहीं देंगे लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिले
Bhashaमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की रात संबंधित जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बातचीत के दौरान उन्हें अधिकृत किया कि वे सोमवार से किसी भी तरह की ढील के बारे में फैसला कर सकते हैं लेकिन पहले वे स्थिति का आकलन भली-भांति कर लें।
इजराइल के वैज्ञानिक को कोरोना परिवार के वायरसों के लिए वैक्सीन डिजाइन का पेटेंट मिला
Bhashaविश्वविद्यालय की ओर से रविवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।
सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पिता आनंद सिंह बिष्ट के अंतिम संस्कार में नहीं होंगे शामिल, लॉकडाउन के पालन के चलते लिया बड़ा फैसला
Vandana Semwalसीएम योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नही होंगे. कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए उत्तराखंड अपने अपने पैतृक गांव पौड़ी नहीं जाएंगे.
केरल सरकार ने लॉकडाउन के दिशानिर्देशों में ढिलाई से किया इनकार
Bhashaकेरल सरकार ने कहा है कि कहीं कुछ ‘गलतफहमी’ हुई है जिसके कारण केन्द्र ने लॉकडाउन के नियमों में ढील पर आपत्ति जताई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शहरों में रेस्तरां खोलने, बस यात्रा की अनुमति देने और निगम के इलाकों में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को खोलने के केरल सरकार के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है
वायरस: अस्पतालों में गैर-कोविड मरीजों के आपात-उपचार के सरकार के उपायों से अदालत संतुष्ट
Bhashaन्यायमूर्ति जे आर मिड्ढा और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने कहा कि अगर मेडिकल सुविधाओं के बारे में किसी नागरिक को कोई समस्या है तो वह हेल्पलाइन और व्हाट्सऐप के माध्यम से इसके समाधान के लिये सक्षम प्राधिकार से संपर्क कर सकता है। अदालत ने केन्द्र और दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि वे इन हेल्पलाइन का अधिक से अधिक प्रचार करें और नागरिकों को चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराते रहें।
सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन, देहांत की सूचना के बाद भी जारी रखी कोविड-19 पर बैठक
Bhashaउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सोमवार सुबह निधन हो गया. अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने सोमवार को 10 बज कर 44 मिनट पर अंतिम सांस ली.
lockdown 2.0: गृह मंत्रालय के पत्र पर केरल का जवाब, आवश्यकता पड़ी तो नियमों में करेंगे शंसोधन
Team Latestlyकोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से जारी लॉकडाउन (lockdown) के बीच 20 अप्रैल से दी गई रियायत केंद्र सरकार को रास नहीं आई. जिसके बाद केंद्र सरकार ने केरल की सरकार को पत्र लिखकर गाइडलाइंस के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है. जिसके बाद केरल के मुख्य सचिव टॉम जोस का कहना है कि हम इसे लेकर बात कर रहे हैं। यदि जरुरत पड़ेगी तो इसमें आवश्यक संशोधन किए जाएंगे. वहीं इस मसले पर केरल सरकार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कहीं कुछ गलतफहमी हुई है. जिसके कारण केन्द्र ने लॉकडाउन के नियमों में ढील पर आपत्ति जताई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शहरों में रेस्तरां खोलने, बस यात्रा की अनुमति देने और निगम के इलाकों में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम (एमएसएमई) उद्योगों को खोलने के केरल सरकार के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि यह लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों को हल्का करने के बराबर है.
श्रद्धा कपूर को फिल्म साहो के दौरान लग गई थी गन रखने की लत
IANSश्रद्धा कपूर के मुताबिक जब उनके पास गन नहीं होती तो वो लोगों से उनके बारे में पूछने लगती थी.
एफसीआई ने लॉकडाउन के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र में 3.51 लाख टन पीडीएस अनाज की आपूर्ति की
Bhashaएफसीआई ने एक बयान में कहा कि 3.51 लाख टन खाद्यान्न में 1.74 लाख टन प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना (पीएमजीएवाई) के तहत और बाकी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत दिया गया है।
वायरस : इंदौर, मुंबई, पुणे, जयपुर, कोलकाता में हालात ‘‘विशेष रूप से गंभीर’’: गृह मंत्रालय
Bhashaगृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए काम कर रहे स्वास्थ्यसेवा पेशेवरों पर हिंसा, सामाजिक दूरी बनाए रखने का उल्लंघन और शहरी इलाकों में वाहनों की आवाजाही के कई मामले सामने आए हैं जिन्हें रोका जाना चाहिए।
सिल्वरस्टोन और स्पीलबर्ग में हो सकती हैं लगातार दो फार्मूला वन रेस
Bhashaऐसे में पांच जुलाई को आस्ट्रिया ग्रां प्री के साथ सत्र की शुरुआत हो सकती है जबकि इसके दो हफ्ते बाद ब्रिटिश ग्रां प्री होगी।
महाराष्ट्र: लॉकडाउन के दौरान बढ़ी चाइल्ड पोर्नोग्राफी की मांग, राज्य के गृहमंत्री बोले- बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों को रोकने के लिए उठाए जा रहे हैं कड़े कदम
Anita Ramलॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र में चाइल्ड पोर्नोग्राफी की मांग में काफी बढ़ोत्तरी हुई है. राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख के अनुसार, लॉकडाउन के अवधि के दौरान चाइल्ड पोर्न की खपत में बढ़ोत्तरी, पीडोफाइल, चाइल्ड रेपिस्ट, चाइल्ड पोर्नोग्राफी नशेड़ियों की ऑनलाइन विशाल उपस्थिति दर्शाता है. उन्होंने कहा कि बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं.
लड़कियों के नाम पर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बना कर सांप्रदायिक टिप्पणी करने वाला छात्र गिरफ्तार
Bhashaगिरफ्तार युवक जिस फर्जी प्रोफाइल से टिप्पणी करता था उसके हजारों की संख्या में मित्र और फालोवर्स हैं जिनमें व्यापारी, पुलिस कर्मचारी से लेकर पत्रकार तक शामिल हैं।