लड़कियों के नाम पर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बना कर सांप्रदायिक टिप्पणी करने वाला छात्र गिरफ्तार

गिरफ्तार युवक जिस फर्जी प्रोफाइल से टिप्पणी करता था उसके हजारों की संख्या में मित्र और फालोवर्स हैं जिनमें व्यापारी, पुलिस कर्मचारी से लेकर पत्रकार तक शामिल हैं।

जमात

रायपुर, 20 अप्रैल छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने महिलाओं के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर साम्प्रदायिक मुद्दों पर भड़काऊ टिप्पणी करने के मामले में इंजीनियरिंग के एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार युवक जिस फर्जी प्रोफाइल से टिप्पणी करता था उसके हजारों की संख्या में मित्र और फालोवर्स हैं जिनमें व्यापारी, पुलिस कर्मचारी से लेकर पत्रकार तक शामिल हैं।

रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि शहर के कबीर नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर साम्प्रदायिक मुद्दों पर भड़काऊ टिप्पणी करने के मामले में रवि पुजार (31) को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कबीर नगर थाना क्षेत्र की पुलिस को अज्ञात आरोपी द्वारा फेसबुक पर साम्प्रदायिक मुद्दों पर भड़काऊ टिप्पणी करने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान कबीर नगर थाना और साइबर सेल की टीम ने कबीर नगर निवासी आरोपी रवि पुजार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी रवि महिलाओं के नाम पर फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाता था और उसमें पाकिस्तानी लड़कियों की तस्वीर का उपयोग करता था।

उन्होंने बताया कि रवि ने एक फर्जी प्रोफाइल एक निशा जिंदल के नाम से बनाया था जिसके उसके चार हजार मित्र और 10 हजार फॉलोवर्स थे। इनमें व्यापारी, राजनीतिक दल के कार्यकर्ता, कई पत्रकार और अन्य लोग शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी रवि, निशा जिंदल के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल में स्वयं को विश्व स्वास्थ्य संगठन और विश्व व्यापार संगठन जैसे बड़े वैश्विक संगठनों का सदस्य बताता था।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने रवि को गिरफ्तार किया तब उसके निशा जिंदल वाले फर्जी फेसबुक एकाउंट से रवि पुजार का फोटो पोस्ट किया गया और उसमें लिखा गया कि मै निशा जिंदल हूं और अब मै पुलिस की हिरासत में हूं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी रवि आईटी इंजीनियरिंग का छात्र है और वह वर्ष 2009 से पढ़ाई कर रहा है लेकिन अभी तक पास नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2012 से निशा जिंदल के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट चला रहा था। इसके अलावा उसने महिलाओं के नाम पर पांच अन्य फेसबुक प्रोफाइल भी बनाई हुई थी। वह सोशल मीडिया पर 13 से 14 घंटे तक सक्रिय रहता था। लेकिन रवि पुजार का अपना कोई वास्तविक फेसबुक अकांउट नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी