मुख्य समाचार
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने ममता पर अल्पसंख्यक समुदाय के ‘खुल्लम खुल्ला तुष्टीकरण’ का आरोप लगाया
Bhashaधनखड़ ने बनर्जी के बृहस्पतिवार को उन्हें लिखे पत्र का जिक्र किया जिसमें मुख्यमंत्री ने राज्यपाल पर सरकार के कामकाज में ‘‘लगातार दखल’’ देने का आरोप लगाया था। धनखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री का गुस्सा राज्य में कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने में ‘‘बड़ी विफलताओं’’ पर पर्दा डालने की एक रणनीति है।
कोरोना से जंग: उत्तराखंड सरकार ने किया कर्मचारियों का डीए आगामी जुलाई 2021 तक के लिए फ्रीज
Rakesh Singhदेश में कोरोना वायरस महामारी से उपजी स्थिति के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारी और पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को आगामी जुलाई 2021 तक के लिए फ्रीज कर दिया है.
कर्नाटक में विरोध के बीच कोविड-19 संक्रमित महिला का अंतिम संस्कार
Bhashaपुलिस ने बताया कि कस्बा गांव की महिला का अंतिम संस्कार बंटवाल शहर के पास कैकुंजे में हिंदू रुद्रभूमि में बृहस्पतिवार रात पुलिस सुरक्षा के बीच किया गया। स्थानीय लोगों को अंतिम संस्कार किए जाने से वायरस फैलने का डर था इसलिए वे इसका विरोध कर रहे थे।
चार कोविड-19 मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी परीक्षण के प्रारंभिक नतीजे उत्साहजनक: केजरीवाल
Bhashaसाथ ही उन्होंने बीमारी से उबर चुके लोगों से अपील की कि वे आगे आकर कोविड-19 रोगियों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा दान करें।
उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने अयोध्या के मुसलमानों को बांटे रमजान किट
IANSउत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने रमजान के पवित्र महीने की पूर्व संध्या पर यहां मुसलमानों के बीच विशेष राशन किट वितरित किए. एसएसपी तिवारी ने भी सभी मुस्लिमों से अपील करते हुए कहा कि वे लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए इस दौरान अपने घरों में ही नमाज अदा करें.
बिहार के 14.5 लाख लोगों को राशन का लाभ नहीं मिल रहा, नीतीश हस्तक्षेप करें : चिराग पासवान
Bhashaचिराग पासवान ने अपने ट्वीट में कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर प्रयासों के बाद भी बिहार सरकार ने अभी तक सूची नहीं भेजी है।
मुस्लिमों ने अभूतपूर्व लॉकडाउन के बीच रमजान के पाक माह की शुरुआत की
Bhashaमस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए एकत्र होने या शाम में “इफ्तार’’ के लिए दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने पर व्यापक प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन प्रतिबंधों ने देश के सबसे बड़े मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया में त्यौहार के उत्साह को मंद कर दिया है जहां देश के धार्मिक संगठनों ने श्रद्धालुओं से घर पर ही रहकर इसे मनाने का आह्वान किया है।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने की मेडिकल रिसर्च के लिए अतिरिक्त फंड की घोषणा
IANSकनाडा के प्राइम मिनिस्टर जस्टिन ट्रूडो ने कोविड-19 के खिलाफ नेशनल मेडिकल रिसर्च के लिए अतिरिक्त 1.1 अरब कनाडाई डॉलर (लगभग 782 मिलियन/78.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर) आवंटित करने की घोषणा की. गौरतलब है कि कनाडा में कोविड-19 संक्रमण के गुरुवार दोपहर तक कुल मामलों की संख्या पूरे देश में 2,141 मौतों के साथ 41,752 से अधिक थी.
लॉकडाउन के दौरान दिल्ली की अधिकतम बिजली मांग में 49 प्रतिशत तक कमी
Bhashaआधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिन के दौरान बिजली की मांग में 40-50 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि रात के दौरान बिजली की मांग लगभग 20-30 प्रतिशत घटी है।
पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 11,155 हुए; 79 फीसदी मामले स्थानीय संक्रमण के
Bhashaराष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, कोरोना वायरस के कारण 13 और रोगियों की मौत हो गई, जिससे मृतक संख्या बढ़ कर 237 हो गई। अब तक 2,527 लोग ठीक हो चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायती राज दिवस के मौके पर दो गज दूरी के महत्व पर दिया जोर, अन्य मुद्दों पर की बातचीत
IANSपंचायती राज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ई-स्वराज पोर्टल और स्वामित्व प्रोजेक्ट लॉन्च किया, जिसके जरिए पंचायतों के प्रबंधन, ऑडिट, कामों की निगरानी, योजना की व्यापकता का ध्यान रखा जा सकेगा. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा की पंचायती राज दिवस गांव तक पहुंचाने का अवसर है.
कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे डॉक्टरों को अक्षय कुमार का म्यूजिकल ट्रिब्यूट, केसरी के गाने 'तेरी मिटटी' का नया वर्जन किया रिलीज
Aarti Shejvalkarकोरोना वायरस की वजह से हर कोई मुश्किल का सामना कर रहा है . इस मुश्किल की घडी में बॉलीवुड स्टार्स आगे आकर जरुरतमंद की मदद कर रहे है. इसी बीच बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने सबसे पहले आगे आकर दान कर अपना योगदान दिया था. वहीं अब अक्षय ने डॉक्टर , नर्स और सफाई कामगारों के लिए अपना लोकप्रिय गीत उनके सन्मान के प्रति समर्प्रित किया है.
न्यायालय ने अर्नब गोस्वामी को तीन सप्ताह का संरक्षण प्रदान किया
Bhashaये प्राथमिकी महाराष्ट्र के पालघर में हाल ही में हिंसक भीड़ द्वारा दो साधुओं सहित तीन व्यक्तियों की पीट पीट कर हत्या की घटना से संबंधित कार्यक्रम में कथित रूप से अपमानजनक बयानों के संबंध में दर्ज करायी गयी हैं।
संजय दत्त की बेटी को ट्रोल कर रहे यूजर को मिला करारा जवाब, त्रिशाला दत्त ने कहा- मेरे पिता को टैग करने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा
Akash Jaiswalत्रिशाला दत्त की एक फोटो पर ऐसा कमेंट आया जिसे देखकर वो चिढ़ गई और उस शख्स की जमकर क्लास लगाई. त्रिशाला ने उस यूजर को ये तक कह डाला कि उनके कमेंट में पिता संजय दत्त को टैग करने का कोई अर्थ नहीं होगा.
कोरोना से जंग: सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- 4 मरीजों पर किया गया प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल, नतीजें उत्साहजनक
Vandana Semwalदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में 4 मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल किया गया, नतीजे उत्साहजनक रहे हैं.
कैदियों को रिहा करने की प्रक्रिया तेज की जाए: अदालत का महाराष्ट्र सरकार को निर्देश
Bhashaलोक अभियोजक दीपक ठाकरे ने न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी को बृहस्पतिवार को सूचित किया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद सरकार ने सात साल तक की सजा पाने वाले कैदियों और उन विचाराधीन कैदियों को अस्थायी रूप से रिहा करने का फैसला किया है जिनके अपराध साबित होने पर सात साल तक की सजा का प्रावधान है।
केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने केंद्र सरकार से की अपील, कहा- पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लानी चाहिए
Bhashaमुंबई में बड़ी संख्या में पत्रकारों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए, केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वे कोरोना वायरस से निपटने में अग्रिम मोर्चे पर डटे स्वास्थ्य कर्मियों के समान महामारी को कवर करने वाले पत्रकारों के लिए भी एक स्वास्थ्य बीमा योजना लाएं.
कोरोना का प्रकोप: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 778 केस, कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 6427 हुई
Manoj Pandeyकोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या महाराष्ट्र में सबसे अधिक है. लगातार राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों की संख्या ने सरकार के माथे पर बल ला दिया है. कोरोना वायरस के कारण राज्य में मरीजों की संख्या सुबह 10 बजे तक 778 और COVID19 मामले सामने आए हैं, 14 और मौतें हुईं. राज्य अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6427 और कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 283 है. वहीं नागपुर में कोरोना वायरस के दो मरीजों के मिलने के बाद कुल संख्या 100 हो गई है. इसके साथ पुणे में दो लोग कोरोना से संक्रमित मरीजों की मौत से आंकड़ा 63 तक पहुंच गया है. कोरोना वायरस का सबसे अधिक मुंबई में नजर आ रहा है. वहीं मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस से मरीजों का मिलना एक चिंता का विषय बना हुआ है.
बिहार में कोरोना वायरस के छह नये मामले, संक्रमित रोगियों की संख्या बढकर 176 हुई
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मुंगेर जिले में जमालपुर के सदर बाजार में आज कोरोना वायरस संक्रमण के जो मामले प्रकाश में आए हैं उनमें दो पुरुष (52 एवं 70 वर्ष), 10 वर्ष का एक लड़का तथा तीन महिलाएं (18, 48 एवं 60 वर्ष) शामिल हैं।
केरल में Covid-19 से संक्रमित चार महीने की बच्ची की मौत, दो बुजुर्गों की भी हुई मृत्यु
Bhashaकेरल के एक अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित चार महीने की एक बच्ची की शुक्रवार सुबह हृदय गति रुकने से मौत हो गई. बच्ची जन्म के समय से ही हृदय रोग से जूझ रही थी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं से कहा कि प्रारंभिक जानकारी जो हमें मिली है कि उसके संपर्क में कुछ लोग आए हैं.