मुख्य समाचार
अन्य राज्यों में उत्तर प्रदेश के कामगारों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाएंगे : योगी
Bhashaयोगी ने यहां अपने आवास पर आहूत बैठकों में कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा, ''उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों में 14 दिन का क्वारेंटाइन (पृथक-वास) पूरा कर चुके अपने प्रदेश के श्रमिकों, कामगारों तथा मजदूरों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाएगा।''
कोयंबटूर में चार महिलाओं सहित सात पुलिस कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित
Bhashaपुलिस आयुक्त सुमित सारन ने बताया कि ये सभी इसी थाने में तैनात थे। सभी का एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय से की अपील, सोशल डिस्टेंसिंग का करें पालन और घरों में पढ़ें नमाज
Manoj Pandeyकोरोना के कारण इस समय पूरे देश में लॉकडाउन है. लोगों से इस लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है. कोरोना वायरस के कहर और लॉकडाउन के बीच आज से पवित्र रमजान का महीना शुरू हो गया है. रमजान के पाक महीने में तड़के सहरी और शाम को सूरज ढलने के बाद एक इफ्तार करते हैं. इसके अलावा मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान में तरावीह की विशेष नमाज को सामूहिक रूप अदा करते हैं. मान्यता है कि रमजान के पाक महीने में अल्लाह अपने बंदों के लिए जन्नत के दरवाजे खोल देते हैं. इस महीने मुस्लिम समुदाय के लोग 29 या 30 दिन रोजे रखते हैं और पांचों वक्त की नमाज अदा की जाती है. लेकीन कोरोना वायरस के कारण अब मुस्लिम धर्मगुरुओं से लेकर नेता और अभिनेता सभी ने लोगों से नमाज अपने घर में ही अदा करने की अपील कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर को हरसंभव सहयोग का वादा किया
Bhashaप्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लुंग ने बृहस्पतिवार को टेलीफोन पर बातचीत की ।
वित्तीय, आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 536 अंक टूटा
Bhashaघरेलू मोर्चे पर फ्रैंकलिन टेंपलेटन म्यूचुअल फंड ने कोविड-19 संकट की वजह से निकासी के दबाव और बांड बाजार में तरलता की कमी के चलते अपनी छह बांड या डेट योजनाओं को बंद करने का फैसला किया है।
Lockdown Diaries: नसीरुद्दीन शाह अपने बेटे के साथ यूं बिता रहे हैं क्वालिटी टाइम
IANSतीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके अभिनेता नसीरुद्दीन शाह लॉकडाउन के दौरान अपने वक्त का अधिकांश हिस्सा विलियम शेक्सपियर के नाटकों को पढ़ने में बिता रहे हैं. बोनार्ली चटर्जी द्वारा निर्देशित उनकी 2017 की फिल्म 'द हंग्री', शेक्सपियर के 'टाइटस एंड्रोनिकस' पर आधारित थी.
बैंक धोखाधड़ी: जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री अब्दुल रहीम राथेर के बेटे हिलाल राथेर की जमानत याचिका की खारिज, COVID-19 महामारी का हवाला देते हुए मांगी थी जमानत
Bhashaजम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय ने बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में राज्य के पूर्व मंत्री अब्दुल रहीम राथेर के बेटे हिलाल राथेर की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी. न्यायमूर्ति गुप्ता ने आरोपी के वकील से कहा कि अंतरिम जमानत याचिका खारिज की जाती है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सोनू और गोली कर रहे हैं एक दूसरे को डेट? पलक सिधवानी ने दिया जवाब
Aarti Shejvalkarटीवी सीरयल तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों की सबसे पसंदिता सीरियल है. इस शो ने 2008 लेकर अब तक लोगों के दिल में राज कर रहा है. इस शो की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है. इसी बीच टप्पू सेना के मेंबर सोनू और गोली के बीच अफेयर की खबर सामने आई थी.
क्रिकेट प्रेमियों के लिये अच्छी खबर, वानूआतू में शनिवार को देख सकते हैं महिला क्रिकेट लीग का फाइनल
Bhashaअगर किसी को क्रिकेट के ‘लाइव एक्शन’ की कमी महसूस हो रही है तो वह वानूआतू क्रिकेट के फेसबुक पर इसे देख सकता है। वानूआतू क्रिकेट संघ के मुख्य कार्यकारी शेन डेट्ज भी इस मैच को देखने के लिये आमंत्रित कर रहे हैं।
रजनीकांत के फैन ने की एक्टर विजय के फैन की हत्या, COVID-19 राहत फंड को लेकर हुआ था झगड़ा
Akash Jaiswalब खबर आ रही है कि रजनीकांत के एक फैन ने साउथ एक्टर विजय के एक फैन की हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि इन दोनों के बीच कोरोना वायरस राहत फंड को लेकर बहस हुई थी जिसके बाद इनका झगड़ा हो गया.
बच्चों, बड़ों और बुजुर्गों का ठिकाना बनी छत, लॉकडाउन के इस कठिन समय में ऐसे कर रहे हैं एन्जॉय
Bhashaकोरोना वायरस ने बेशक इंसानों को अपनचपेट में ले लिया है लेकिन वह लोगों के भीतर की इंसानियत को कमजोर नहीं कर सका है. वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं लेकिन अब उन्होंने ने अपने पड़ोसियों और समाज से जुड़े रहने के लिए घर की छतों को नया ठिकाना बना लिया है.
विदेशी कामगारों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के कारण सिंगापुर में चार और डॉर्मिटरी सील
Bhashaइन डॉर्मिटरी में भारतीय समेत विदेशी कामगार रहते हैं।
नौ आरपीएफ कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद रेलवे, तृणमूल के बीच जुबानी जंग
Bhashaरेलवे ने बताया कि ये कर्मी दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़़गपुर मंडल के 28 सदस्यीय आरपीएफ दस्ते का हिस्सा थे जो पार्सल एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर हथियारों एवं गोला-बारूदों के माल के साथ 14 अप्रैल को दिल्ली से लौटा था।
भारतीय महिला टीम का इंग्लैंड दौरा स्थगित, ईसीबी ने एक जुलाई तक क्रिकेट निलंबित किया
Bhashaभारतीय महिला टीम को दो सप्ताह के संक्षिप्त दौरे के दौरान चार एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने थे जो नौ जुलाई को समाप्त होते।
कोरोना संकट के चलते दिल्ली पुलिस की अपील-रोजे और नमाज के दौरान घर से बाहर न निकलें और लॉकडाउन का पालन करें
Subhash Yadavकोरोना वायरस महामारी का प्रकोप देश में थमा नहीं है. कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या जिस कदर बढ़ रही है उससे इतना तो तय है इससे जल्द राहत नहीं मिलने वाली है. कोरोना के मद्देनजर देश में 3 मई तक लॉकडाउन को पीएम नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया है. इसी बीच रमजान का पाक महीना कल से शुरू हो रहा है. इसे लेकर दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता एम.एस. रंधावा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कल से रमजान का महीना शुरू हो रहा है,मैं सभी दिल्ली वासियों से अपील करना चाहूंगा कि रोजे और नमाज के दौरान घर से बाहर न निकलें और लॉकडाउन का उल्लंघन न करें.
ममता ने रमजान शुरू होने पर लोगों को बधाई दी, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने की अपील की
Bhashaममता ने लोगों से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने और संकट के समय शांति और सांप्रदायिक सद्भाव सुनिश्चित करने की भी अपील की।
लॉकडाउन उल्लंघन की खबरों के बाद कश्मीर में प्रतिबंध सख्त किए गए
Bhashaजम्मू-कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस के 434 मामले सामने आए हैं, जबकि पांच मरीजों की मौत हो गई है और 92 लोग ठीक हुए हैं।
राजस्थान में कोरोना वायरस से चार और लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2008 पर
Bhashaराज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जमवारामगढ़ के 75 वर्षीय बुजुर्ग को तत्काल सर्जरी की जरुरत को लेकर 13 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी पहली जांच रिपोर्ट 'निगेटिव' आई और लेकिन दूसरी में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने से पहले ही 22 अप्रैल को उनकी मृत्यु हो गयी थी।
दिल्ली हवाईअड्डा विमान सेवाएं बहाल होने पर सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से करेगा पालन
Bhashaजीएमआर समूह के नेतृत्व वाली कंपनी डायल ने कहा कि वह कुर्सियों, स्वचालित सीढ़ियों जैसे ‘‘अत्यधिक संपर्क में आने वाली सतहों’’ को नियमित रूप से साफ करेगा, हर घंटे सफाई के लिए वॉशरूम बंद करेगा, बिना हाथ लगाए सैनिटाइजर देने वाले डिस्पेंसर लगाएगा और यात्रियों को स्वत: चेक-इन सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करेगा।
प्रधानमंत्री ने ‘दो गज की दूरी’ के मंत्र को सराहा, कहा - कोरोना संकट का बड़ा संदेश ‘आत्मनिर्भर बनना’
Bhashaप्रधानमंत्री ने ‘राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस’ पर ग्राम पंचायतों के सरपंचों और अध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद करते हुए कहा, ‘‘ इस संकट के दौरान गांव देहात से प्ररेणादायी बातें सामने आयी हैं । ऐसे समय में जब लोगों का ज्ञान और कौशल कसौटी पर था तब भारत के गांवों ने इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में सर्वश्रेष्ठ प्रयास प्रदर्शित किये हैं।’’